फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   राष्ट्रीय किसान संगठन की एक बैठक आगामी 12 मार्च को

राष्ट्रीय किसान संगठन की एक बैठक आगामी 12 मार्च को

Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान संगठन की एक बैठक आगामी 12 मार्च को
राष्ट्रीय किसान संगठन की एक बैठक 12 मार्च को
विज्ञापन

डबवाली। किसानों की समस्याओं व मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान संगठन की एक बैठक आगामी 12 मार्च को सुबह 11 बजे तहसील काप्लेक्स में बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी व अन्य किसान प्रतिनिधि करेंगे। इसमें खरीफ 2017 का नरमा फसल का बकाया बीमा क्लेम जो विशेष तौर पर भारतीय स्टेट बैंक में नहीं आया है और दूसरे भी अन्य कई बैंकों में बाकी है।

जसवीर सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे व अपनी बैंक पासबुक भी साथ लेकर आएं। क्योंकि हर किसान का बीमा क्लेम फार्म भर कर डीडीए सिरसा को दिया जाएगा। जिस किसान का 2017-2018 खरीफ फसल का बीमा क्लेम नहीं आया है। वह यह फार्म भरने के लिए जरूर आएं। साथ ही आने वाली रबी फसल सरसों, गेहूं, चना व जौ आदि की खरीद को लेकर किए गए प्रबंधों बारे चर्चा की जाएगी। इस मौके पर लीलाधर बलिहारा, जयदयाल मैहता, मलकीत मान, गुरतेज सिंह मसीतां, लखविंद्र सिंह, इंद्र सिंह, चरणजीत सिंह देसू, बलजीत सिंह फुल्लो, देवेंद्र भोभिया किसान साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed