फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   थेहड़ के विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

थेहड़ के विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
थेहड़ के विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
थेहड़ के विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा। आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी हुडा सेक्टर के फ्लैट्स में थेहड़ विस्थापितों के साथ जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि थेहड़ के मकानों को पुनर्वास नीति के तहत खाली करवाने के आदेश हैं। वहीं न्यायालय के आदेश को एकतरफा लागू करते हुए सरकार ने 850 मकानों को तुड़वाकर इन मकानों के विस्थापित परिवारों को हुडा के फ्लेट्स में अस्थायी तौर पर रखा हुआ है। मकान खाली करवाते हुए प्रशासन ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया था कि दो माह के अंदर विस्थापित परिवारों को प्लॉट व मलबे की एवज में मुआवजा राशि दिलवा दी जाएगी। परंतु दो वर्ष के बाद भी विस्थापित परिवारों को न तो प्लॉट आवंटित किए गए हैं और ही मलबे की मुआवजा राशि दिलवाई गई है, उल्टे प्रशासन द्वारा समय-समय पर विस्थापित परिवारों को फ्लैट्स की कीमत व किराया मांगकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। फ्लैट्स में विस्थापित बीपीएल परिवारों के लिए राशन डिपो की भी कोई व्यवस्था नहीं है और इन लोगों को अपना राशन लेने के लिए थेहड़ के डिपो में जाना पड़ता है। विस्थापित परिवारों के लिए डिस्पेंसरी, स्कूल, सफाई कर्मचारी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते ये लोग नारकीय जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन को विस्थापित परिवारों के लिए प्लॉट, मुआवजा राशि सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया। अन्यथा पार्टी द्वारा विस्थापित परिवारों के साथ जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल लाट, युवा जिलाध्यक्ष तरसेम सामा, ताराचंद फौजी, सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा एवं विस्थापित परिवारों की ओर से सीता देवी, रेखा, कश्मीर सिंह, भारत कुमार, कुलदीप सिंह, चिमन, सविता, पूजा, परमजीत, मंजु, जसवीर उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed