फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीडीपीओ, एसडीएम व जिला नाजर सूचना आयोग में तलब

डीडीपीओ, एसडीएम व जिला नाजर सूचना आयोग में तलब

Fri, 05 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
डीडीपीओ, एसडीएम व जिला नाजर सूचना आयोग में तलब
डीडीपीओ, एसडीएम और जिला नाजर सूचना आयोग ने किया तलब
विज्ञापन

सिरसा। राज्य सूचना आयोग हरियाणा ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, एसडीएम सिरसा व जिला नाजर को आरटीआई के एक मामले में तलब किया है। मामले की सुनवाई 31 जनवरी 2019 को होगी। सूचना आयुक्त चंद्रप्रकाश मामले की सुनवाई करेंगे।

आरटीआई एक्टिविस्ट पवन पारिक एडवोकेट की ओर से राज्य जनसूचना अधिकारी-सह-नगराधीश से आरटीआई में 26 मई 2018 को जानकारी मांगी गई थी। आरटीआई में उपायुक्त कार्यालय में स्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों व एसडीएम सिरसा के शासकीय वाहनों की सर्विस और उनकी मरम्मत के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके साथ ही इन वाहनों की लॉगबुक की भी प्रति मांगी गई थी। आरटीआई में बिलों की प्रति, भुगतान वाउचर्स और बिलों को पास करने की मंजूरी देने वाली नोटिंग भी मांगी थी। लेकिन सूचना नहीं दी गई। जिस पर उन्होंने सूचना आयोग में इसकी शिकायत की। आयोग ने शिकायत स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किया है और 31 जनवरी को आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed