फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   छात्रवृति के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

छात्रवृति के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

Sun, 09 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के लिए आवेदन 30 सितंबर तक
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 सितंबर तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। वर्ष 2018-19 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित विद्यार्थियों के लिए प्री-मेट्रिक, पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2018 है। इन छात्रवृत्तियों के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। ये जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा द्वारा भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली की विभिन्न योजनाएं अल्पसंख्यक समुदायों जैसे कि मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्घ, परसी एवं जैन के लिए क्रियान्वित की जा रही है। ये योजनाएं 100 प्रतिशत केन्द्रीय प्रायोजित है। दलबीर सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों के छात्र / छात्राओं के लिए क्रमश: प्री-मेट्रिक जिसमें माता-पिता/अभिभावक की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो, पोस्ट मैट्रिक जिसमे माता-पिता/ अभिभावक की स्त्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख रुपये तथा मेरिट कम मिन्स योजना में माता-पिता / अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो। उन्होंने बताया कि तीनों स्कॉलरशिप 30 प्रतिशत छात्राओं के लिए आरक्षित है। स्कॉलरशिप हेतु कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक अनिवार्य है। इन योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में छात्रवृत्तियों के आवेदन भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा ऑनलाइन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed