फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अब प्रध्यापकों को मिलेगा जीव, रसायन एवं भौतिक विज्ञान की किट संबंधी प्रशिक्षण

अब प्रध्यापकों को मिलेगा जीव, रसायन एवं भौतिक विज्ञान की किट संबंधी प्रशिक्षण

Sun, 29 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अब प्रध्यापकों को मिलेगा जीव, रसायन एवं भौतिक विज्ञान की किट संबंधी प्रशिक्षण
प्राध्यापकों को मिलेगा जीव, रसायन एवं भौतिक विज्ञान की किट संबंधी प्रशिक्षण
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी सभी अपग्रेड, आरोही और गर्ल्स स्कूलों में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की किट भेजी गई है, ताकि पढ़ाई को और रुचिकर बनाया जा सके। इसके अलावा प्राध्यापक उक्त विषयों में आई नई तकनीकों को खुद भी आसानी से समझ सकें और विद्यार्थियों को भी समझा सकें। स्कूलों में भेजी गई किट संबंधी विस्तृत जानकारी विज्ञान प्राध्यापकों को उपलब्ध करवाने के लिए द्वितीय चरण में 6 अगस्त से जिला में खंडस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हो रहा है। जिस ब्लॉक में परीक्षण कार्यक्रम होगा, उसमें उस ब्लॉक के सभी साइंस विषय के प्राध्यापक का भाग लेना जरूरी होगा। सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार की अध्यक्षता में होंगे। वहीं विभाग की ओर से प्रशिक्षण के दौरान प्राध्यापकों के खाने-पीने के लिए करीब 36000 रुपये का फंड भी जारी किया गया है।
ये ट्रेनर देंगे प्राध्यापकों को प्रशिक्षण
जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम एक दिन एक साथ दो ब्लॉक में चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने अलग-अलग खंड के लिए अलग-अलग ट्रेनरों की व्यवस्था की है। रानियां ब्लॉक में में खारियां स्कूल के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक सतीश शर्मा, इसी स्कूल के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक परमिन्द्र सिंह व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां की जीव विज्ञान की प्राध्यापक निशिता प्रशिक्षण देंगे। वहीं ओढां में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालआणा के रयायन विज्ञान व जीव विज्ञान के प्राध्यापक नवीन कुमार सिंगला, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालांवाली के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक मनोज भादू, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिज्जूवाली के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक नरेश कुमार विज्ञान प्राध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। उधर ऐलनाबाद में यहां के राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक संदीप मेहता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलपालिया के भौतिक विज्ञान प्राध्यापक अतुल व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोहड़का के जीव विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सूर्य प्रकाश प्रशिक्षण देंगे। बड़ागुढ़ा में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ागुढ़ा के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक प्रभजोत कुमार सरां, इसी स्कूल के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक अरविंद कुमार व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागोकी की जीव विज्ञान की प्राध्यापिका विनिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर होंगे। सिरसा में राजकीय सीनियर सेकेंडरी नेजाडेला कलां के स्कूल भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक अमित ग्रोवर, राजकीय हाई स्कूल शाहपुर बेगू के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक राजेश जैन, राजकीय हाई स्कूल महावीर दल की जीवन विज्ञान प्राध्यापिका कल्पना प्राध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। नाथूसरी चोपटा खंड के प्राध्यापकों को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमाल के जीव विज्ञान के प्राध्यापक गोपाल कृष्ण शुक्ला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियाखेड़ा के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक कृष्ण जैन व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दड़बा कलां की रसायन विज्ञान की प्राध्यापिका शिपरा प्रशिक्षण देंगे। वहीं डबवाली में यहां के राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक विकास मोंगा, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौटाला के जीव विज्ञान के प्राध्यापक राजिन्द्र व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक नरेश कुमार प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

ये है ब्लॉक वाइज प्रशिक्षण का शेड्यूल:
ब्लॉक का नाम, तिथि स्थान
डबवाली, 6 अगस्त, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली।
बड़ागुढ़ा और ओढां, 6 अगस्त, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झिड़ी।
सिरसा, 7 अगस्त, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड सिरसा।
नाथूसरी चोपटा, 7 अगस्त, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी कलां।
ऐलनाबाद, 8 अगस्त, राजकीय गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद।
रानियां, 8 अगस्त, राजकीय गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां।
कोट्स:
-जिला के सभी गर्ल्स, अपग्रेड हुए व आरोही स्कूलों में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की किट भेजी जा चुकी हैं। जल्द ही उन सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उक्त किटें भेज दी जाएंगी, जिनमें 11 व 12 वीं कक्षा में विद्यार्थियों के पास विज्ञान विषय हैै। स्कूलों में भेजी गई किट संबंधी विस्तृत जानकारी देने के लिए 6 अगस्त से ब्लॉक अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed