{"_id":"5b2fecb24f1c1b6d4d8b862d","slug":"51529867442-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरी से वापस सिरसा पहुंचे पार्षद, आज मिलेंगे डीसी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरी से वापस सिरसा पहुंचे पार्षद, आज मिलेंगे डीसी से
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर की सरकार के खिलाफ 19 जून को अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले करीब 21 पार्षद शनिवार रात को मंसूरी से वापस सिरसा पहुंच गए है। अब पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में सोमवार को डीसी से दोबारा मिल सकते हैं। पार्षद डीसी द्वारा 15 दिनों के दिए गए समय से संतुष्ट नहीं है। नगर परिषद के उप प्रधान रणधीर सिंह का कहना है कि सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में पार्षद डीसी से मिलेंगे और प्रधान को अविश्वास प्रस्ताव साबित करने की तिथि जल्द दें। बता दें कि शहर के 31 पार्षदों वाली नगर परिषद में करीब 21 पार्षदों ने भाजपा समर्थित नगर परिषद की प्रधान शीला सहगल के खिलाफ 19 जून को अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र डीसी प्रभजोत सिंह को सौंपा था। 20 जून को पार्षदों का दल मंसूरी घूमने चला गया। असंतुष्ट पार्षदों में कुछ भाजपा के पार्षद भी हैं, जिन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रधान के खिलाफ झंडा बुलंद किया है। पार्षदों की खरीद फरोख्त के अंदेशे के चलते ही असंतुष्ट पार्षदों ने शहर से बाहर ही जाने का फैसला लिया था। सुबह नौ बजे पार्षद गाड़ियों में सवार होकर निकले। हालांकि पार्षद प्रतिनिधि इस बात से इंकार करते रहे। लेकिन इसका खुलासा उस समय हुआ, जब बीते गुरुवार को चंडीगढ़ में दो दिवसीय अमृत योजना के प्रशिक्षण के लिए 15 पार्षदों को कॉल की गई। लेकिन पार्षदों ने प्रशिक्षण में जाने के लिए अपनी असमर्थता जताई। करीब तीन ही पार्षद पंचकूला में प्रशिक्षण लेने गए।