{"_id":"5b2feca74f1c1bb26e8b9c67","slug":"51529867431-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम युवा योजना का लाभ ले रहे युवाओं को रोजगार विभाग ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम युवा योजना का लाभ ले रहे युवाओं को रोजगार विभाग ने जारी किया नोटिस
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश सरकार की सक्षम युवा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे प्रार्थियों ने अगर 30 जून तक अपनी ईमेल आईडी सत्यापित नहीं कराई तो रोजगार विभाग लाभार्थियों को मिल रहे लाभ रोक देगा। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय की ने सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी कर दिया है। रोजगार कार्यालय के कर्मचारियों ने सैकड़ों बार लाभार्थियों को फोन कर ईमेल आईडी सत्यापित कराने को कह चुके हैं, लेकिन लाभार्थियों द्वारा कर्मचारियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसी वजह से हरियाणा रोजगार विभाग ने ऐसे लाभार्थियों के लाभ रोकने का मन बना लिया है। सिरसा जिले में समक्ष युवा योजना के तहत 2237 युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है। इनमें से 58 बेरोजगार ग्रेजुएट हैं और 1161 पोस्ट-ग्रेजुएट। रोजगार विभाग द्वारा इन युवाओं को विभिन्न विभागों में लगा कर रोजगार प्रदान किया है। इसके लिये इन्हें प्रति माह नौ हजार रुपये की राशि दी जाती है। जिला रोजगार अधिकारी ललिता मेहतानी बताया है कि 219 लाभार्थी ऐसे है जिन्होंने अपने दस्तावेजों में किसी अन्य की ईमेल आईडी दे रखी है। बता दें कि योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016 में की गई थी। इसके तहत उन बेरोजगारों को सहायता दी जाती है जो शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक बेरोजगार युवक महीने में 100 घंटे काम करके 9000 रुपये की धनराशि कमा सकता है।
अपात्रों से रिकवरी करवाएगी जांच कमेटी
उपायुक्त के निर्देश पर जिला रोजगार विभाग एक कमेटी गठित कर लाभ ले रहे अपात्रों की पहचान करेगी। इसके तहत ये पता लगाया जाएगा कि लाभार्थी के घर की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक तो नहीं है। इसके अलावा उसके घर में शौचालय है या नहीं, या लाभार्थी ने किसी बैंक से लोन तो नहीं ले रखा। कमेटी यह भी जांच करेगी कि लाभार्थी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में कहीं काम तो नहीं कर रहा। जांच में जितने भी ऐसे लाभार्थी मिले कमेटी उनसे राशि की रिकवरी की जाएगी। जिसने रिकवरी जमा नहीं करवाई तो उसके खिलाफ रोजगार विभाग कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा करेगा।
ये है प्रमुख लाभ
बेरोजगारों को वेतन धनराशि मिलती है।
योजना के तहत मात्र 100 घंटे काम मिलता है।
इसके अतिरिक्त लाभार्थी अपनी सुविधा के लिए अन्य रोजगार की भी तलाश कर सकता है।
ये है खास बातें
35 वर्ष से कम आयु के युवक योजना के लाभार्थी बन सकते है।
पंजीकृत बेरोजगारों को ही पहले चयनित किया जाता है।
राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
विभाग द्वारा युवा समक्ष योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को नोटिस जारी कर ईमेल आईडी 30 जून 2018 तक सत्यापित कराने का निर्देश दिया है। इस अवधि में ईमेल आईडी सत्यापित न कराने पर लाभार्थियों का लाभ रोक दिया जाएगा। सैकड़ों बार लाभार्थियों को फोन करके कहा जा चुका है। डीसी के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई जाएगी जो अपात्रों की सूची तैयार करेगी।
विज्ञापन
ललिता मेेहंतानी, जिला रोजगार अधिकारी सिरसा।