फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सचिवालय में आने-जाने वालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

सचिवालय में आने-जाने वालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सचिवालय में आने-जाने वालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
लघु सचिवालय में आने-जाने वाले हर शख्स पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। सचिवालय के बाहर या अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्ति तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी। इसके लिए सचिवालय के प्रदेश द्वार पर डिजिटल सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे दिन के अलावा रात को भी साफ तस्वीर लेने में सक्षम हैं।
डिजिटल कैमरे लगने से सचिवालय की सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। सीसीटीवी का रिमोट उपायुक्त कार्यालय के कर्मियों के हाथों में होगा। उपायुक्त प्रभजोत सिंह जब भी चाहे लघु सचिवालय के परिसर के अंदर और बाहर की स्थिति को तीसरी आंख से देख सकते हैं। लघु सचिवालय में प्रवेश करने और बाहर निकलने वालों पर अब उपायुक्त की सीधी नजर रहेगी। हर रोज लघु सचिवालय में बाहर विभिन्न कर्मचारी व अन्य संगठनों के लोग धरना प्रदर्शन करने आते हैं। पहले सुरक्षा कर्मियों द्वारा उपायुक्त को बाहर की स्थिति से अवगत करवाया जाता था, लेकिन अब प्रदर्शन में कौन-कौन लोग आए हैं और वे किस प्रकार अपना विरोध जता रहे हैं इसका लाइव प्रसारण उपायुक्त अपने रूम में बैठे हुए देख सकेंगे।
विज्ञापन


हर गतिविधि होगी कैद
पिछले कुछ समय से सरकार के खिलाफ लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग पुतला फूूंकने यहां आते हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत सुबह से लेकर शाम तक पुलिस बल की तैनाती सचिवालय परिसर के बाहर रहती है। डिजिटल सीसीटीवी कैमरे लगने से सचिवालय परिसर के बाहर और अंदर की हर गतिविधि कैमरों में कैद हो जाएगी। सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर कितने अलर्ट रहते है, ये भी डीसी अपने ऑफिस में बैठकर देख लेंगे। सबूत के तौर पर डिजिटल वीडियो फुटेज हमेशा कैमरे में कैद रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से भी इसे अतिमहत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed