फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विश्व नामधारी समुदाय के मुखिया सतगुरु उदय सिंह की माता का जीवननगर में निधन

विश्व नामधारी समुदाय के मुखिया सतगुरु उदय सिंह की माता का जीवननगर में निधन

Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
विश्व नामधारी समुदाय के मुखिया सतगुरु उदय सिंह की माता का जीवननगर में निधन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)।
विश्व नामधारी समुदाय के मुखिया सतगुरु उदय सिंह महाराज की माता दलीप कौर का बुधवार सुबह 1:40 पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर को किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं जीवननगर पहुंचने लगे हैं।
बेबेजी के नाम से मशहूर 83 वर्षीय माता दलीप कौर अपने बड़े पुत्र दलीप सिंह के साथ जीवननगर नामधारी गुरुद्वारा में रहती थीं और काफी समय से बीमार थीं और शुगर व रक्तचाप से पीड़ित थीं उन्हें पैरालिसस होने पर वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ थीं। उनके निधन का समाचार सुनकर रानियां सहित पूरे नामधारी क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनके श्रद्धालुओं ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर उनके अंतिम दर्शनों के लिए जीवननगर गुरुद्वारा साहिब में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा उनके अंतिम दर्शनों की लिए देश विदेश से नामधारी संगत जीवननगर नामधारी गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गई हैं। उनकी पार्थिव देह को बुधवार को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा और वीरवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दीन दुखियों की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली बेबे दलीप कौर दयालू व पूरी तरह से धार्मिक प्रवृत्ति की थी। उनकी कोख से सतगुरु दलीप सिंह व सतगुरु उदय सिंह का जन्म होने के कारण हर कोई उनका आदर करता था। वे नामधारी समुदाय को एकता को बरकरार रखने व लोगों की नामधारी शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा देती रहती थी।
विज्ञापन

जीवन परिचय:
गऊ गरीब व नामधारी समुदाय के नियमों पर चलने वाला माता दलीप कौर मूल रूप से मानसा के समीप गांव बब्बीआणा के रहने वाले थे, उनका विवाह नामधारी समुदाय के दिवंगत गुरु सतगुरु जगजीत सिंह के छोटे भाई महाराज बीर सिंह के साथ हुआ था। वर्ष 2008 में उनके पति महाराज बीर सिंह का देहांत हो गया हैं और उनके दो पुत्र हैं ठाकुर दलीप सिंह व सतगुुरु उदय सिंह। विश्व नामधारी समुदाय के मुखिया सतगुरु उदय सिंह माता दलीप कौर के छोटे पुत्र हैं और ठाकुर दलीप सिंह उनके बड़े पुत्र हैं। बेबे दलीप कौर अपने बड़े पुत्र ठाकुर दलीप सिंह के साथ जीवननगर में नामधारी गुरुद्वारा में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed