{"_id":"59aef8c64f1c1b06088b47c1","slug":"51504639174-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड की फिल्मों में करने की थी तैयारी डेरा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉलीवुड की फिल्मों में करने की थी तैयारी डेरा प्रमुख
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
हॉलीवुड की फिल्मों में करने की थी तैयारी डेरा प्रमुख
पद्मश्री और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी किया था आवेदन
हाथ से छूते ही हजार गुना हो जाती थी वस्तु की कीमत
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
पांच फिल्मों में मिली कथित सफलता के बाद डेरा प्रमुख ऑन लाइन गुरुकुल की रिलीज के बाद हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने की थी तैयारी थी। कई विदेशी प्रोड्यूसर कहानी लेकर आए थे जिस पर काम जारी था। इतना ही नहीं मानवता भलाई के कार्य और बनाए गए विश्व रिकार्ड को लेकर डेरा प्रमुख ने पद्मश्री तो द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए आवेदन किया था जिन पर कोई विचार नहीं किया गया।
एक ओर जब डेरा प्रमुख के खिलाफ कोर्ट में मामलों की सुनवाई चल रही थी तब डेरा प्रमुख एक के बाद एक रिकार्ड बनाने में जुटा हुआ था। करीब 90 गिनीज बुक, इंडिया बुक, एशियन रिकार्ड, लिम्का रिकार्ड स्थापित किए थे। मानवता भलाई के कार्यों की संख्या बढ़कर 133 कर दी गई। डेरा प्रमुख ने एक के बाद एक पांच फिल्में की और हर फिल्म कोई न कोई रिकार्ड स्थापित करती गई। डेरा प्रमुख और हनीप्रीत की जोड़ी ने एक ही फिल्म में अनेक कार्य एक साथ करने के अनेक रिकार्ड बनाए। जट्टू इंजीनियर के बाद डेरा प्रमुख का पूरा ध्यान आन लाइन गुरुकुल पर था। इसकी रिलीज के बाद हॉलीवुड फिल्मों में कार्य करने की तैयारी थी, जिसको लेकर विदेशी प्रोड्यूसरों से बातचीत जारी थी। जिसका खुलासा डेरा प्रमुख ने एक सत्संग के दौरान किया था। डेरा प्रमुख की फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए विशेष उपहार की घोषणा की गई हुई थी। जिन्होंने एक ही फिल्म सौ बार देखी या सौ लोगों को दिखाई उनके लिए अलग पुरस्कार थे। एक एक व्यक्ति 200 से 300 बार भी फिल्म देख लेता था। जिस हॉल में डेरा प्रमुख शाही परिवार के साथ फिल्म देखते थे उस दिन फिल्म की टिकट हजारों रुपये में बिकती थी। रूबरू नाइट में भी टिकट लगती थी, जिसका पैसा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फंड में जमा करवाया जाता था।
डेरा प्रमुख को बिग बॉस-9 में कार्य करने का प्रस्ताव मिला था। जिसका खुलासा एक सत्संग में किया गया था। डेरा प्रमुख ने शर्त रखी थी कि प्रतिदिन दो या तीन घंटे संगत से मिलने के लिए चाहिए थे पर बात नहीं। डेरा प्रमुख ने डेरा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए पद्मश्री के लिए आवेदन किया था पर सरकार ने उस पर कोई विचार नहीं किया, क्योंकि डेरा प्रमुख के खिलाफ कई मामले में अदालत में विचाराधीन थे। इतना ही नहीं डेरा के शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों के वे पापा कोच थे। इसी को आधार बनाकर डेरा प्रमुख की ओर से द्रोणाचार्य अवार्ड के भी आवेदन किया गया था।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल थी कि अगर डेरा प्रमुख किसी चीज को छू लेता था तो उसके दाम हजारों गुना बढ़ जाते थे। एक बार डेरा प्रमुख ने एक बुलेट बाइक पर बैठकर एक चक्कर लगा दिया। उनके एक भक्त ने लगभग चार लाख रुपये में उसे खरीद लिया। वह बाइक उस भक्त ने अपने घर में सजाकर खड़ी की हुई है। किसी प्रकार का नशा करने वाले को उस बाइक से दूर रखा जाता है। एक बार एक फ ोटोग्राफर का कैमरा हाथ से छूटकर जमीन पर गया। इत्तेफाक से वह कैमरा डेरा प्रमुख के पैर से टकरा गया। कैमरे की कीमत करीब दस हजार रुपये थी। मौके पर मौजूद टोहाना के एक श्रद्धालु ने कैमरे की कीमत 50 हजार रुपये लगा दी थी।