फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 year old girl dies after falling from moving train

Sirsa News: चलती ट्रेन से गिर कर 5 साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
5 year old girl dies after falling from moving train
कालांवाली में ट्रेन से बच्ची के गिरने के बाद परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। शहर की नूनियां पीर की दरगाह के पास चलती ट्रेन से पांच साल की बच्ची गिर गई। यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोकी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच करने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक बच्ची के पिता अमित कुमार ने बताया कि वह बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मंडी आदमपुर स्थित काॅटन फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। एक माह के लिए वह परिवार के साथ मधेपुरा गया हुआ था। अब वहां से लौट रहा था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बठिंडा से मंडी आदमपुर को जाने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर आ रहा था। इस दौरान पूरा परिवार सोया हुआ था। उसकी पांच साल की बेटी सृष्टि दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही ट्रेन कालांवाली स्टेशन के पास पहुंची तो पास बैठे यात्री ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने बताया कि उनकी बेटी चलती ट्रेन से गिर गई है। इस पर यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन दो किलोमीटर आगे जाकर रुकी। रेलवे पुलिस के सहयोग से बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया।


मौके पर पहुंची पुलिस

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन का दरवाजा खुला था। बच्ची सो रहे माता-पिता की बगल में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह दरवाजे के पास पहुंच गई। झटका लगने के साथ ही वह ट्रैक पर जा गिरी। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed