फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 tons ?furterliser to 25 tons of trash left disposing manure

25 टन कचरा डिस्पोज 5 टन निकली खाद

Thu, 06 Nov 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 06 Nov 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
5 tons ?furterliser to 25 tons of trash left disposing manure

गांव बकरियांवाली इस समय कचरे का ढेर सा बना हुआ है। गांव में शहर से रोजाना 200 टन कचरा पहुंच रहा है।

विज्ञापन


लेकिन यहां स्थित डिस्पोजल प्लांट में रोजाना सिर्फ 20 से 25 टन ही कचरा रिसाइकिल हो पा रहा है। इस दौरान भी सिर्फ पांच टन खाद ही निकल रही है।

गौर किया जाए तो रोजाना इस जगह पर 175 टन कचरा बच रहा है। इतने टन कचरे के बच जाने के बाद अगलेे दिन फिर से उतने ही टन कचरा फिर आ जाता है,

जिससे डिस्पोजल प्लांट में हजारों टन कचरा जमा हो गया है। इस कचरे के कारण गांव वासी बेहद परेशान हैं। गांव को कचरे के ढेर में तब्दील होता देख लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

वहीं जब प्रशासन से इस बारे में बात की तो प्लांट में बड़ी मशीन लगाने की बात कही गई। प्लांट में बड़ी मशीन लगाने के बाद बड़ी मात्रा में कचरे से खाद बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन


कम से कम रोजाना 100 टन कचरे से खाद बननी चाहिए, जो आंकड़ा फिलवक्त महज 25 टन का है।

बदबू से खेत जाना मुश्किल
डिस्पोजल प्लांट के साथ गांव के राजेंद्र कड़वासरा का खेत है। राजेंद्र ने बताया कि प्लांट से कचरा उड़कर उनके खेतों में आ रहा है।

पॉलिथिन, कपड़ा खेतों में आने से जब भी मशीन खेतों में लगाते हैं तो उनमें ये कचरा फंस जाता है। प्लांट से इतनी बदबू आती है कि वहां पांच मिनट भी खड़ा नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि गांव के लोग कई बार इस मामले को प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रशासन हर बार दीवार ऊंची करा देता है।

पर कचरे की मात्रा दोगुनी मात्रा से बढ़ रही है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। कचरे के साथ ही खेत होने से दीवारों के साथ लगे पेड़ों पर जहरीले जीव पनप रहे हैं जो उनके खेतों में घुस जाते हैं।

जहरीले जीवों के डर से वे रात को खेत में पानी नहीं दे सकते दिन में ही पानी देना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाए।

यह बोले मुख्य सफाई निरीक्षक
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि रोजाना सैकड़ाें टन कचरा बकरियांवाली स्थित डिस्पोजल प्लांट में पहुंच रहा है।

इस कचरे से खाद बनाई जाती है। इस प्लांट में लगी मशीन की क्षमता कचरे के अनुसार कम है। रोजाना 25 टन कचरा ही रिसाइकिल हो पता है जिसमें से पांच टन की खाद के रूप में प्रयोग हो रहा है।

भारी मात्रा में कचरा रोजाना प्लांट में बच रहा है। नगर परिषद के ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्राले रोजाना वहां कचरा डाल रहे हैं।

डीसी से करेंगे बात : सीटीएम
इस बारे में नगराधीश निर्मल नागर ने बताया कि वे भी बकरियांवाली स्थित डिस्पोजल प्लांट का निरीक्षण करके आए थे।

उन्होंने वहां जाकर चेक किया कि रोजाना शहर से कितना कचरा वहां पहुंच रहा है। डिस्पोजल प्लांट में 202 टन कचरा पहुंचा था।

उन्होंने कहा कि वहां बड़ी मशीन लगाने की जरूरत है जल्द ही इस बारे में डीसी के साथ होने वाली बैठक में बात रखी जाएगी। जल्द ही सुधार किया जाएगा।

आज ही डीसी से मिलूंगा : सांसद
इस बारे में सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने कहा कि भारी मात्रा में डिस्पोजल प्लांट तक कचरा पहुंच रहा है ये अच्छी बात है पर उस कचरे को रोजाना रिसाइकिल हो जाना चाहिए।


अगर कचरा बच रहा है तो ये गंभीर विषय है। इससे आसपास बसें लोगों को नुकसान होगा। साथ ही क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर रहेगा। वे शुक्रवार को डीसी से मिलकर इस विषय पर बात करेंगे और जो भी हो सका रास्ता निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed