{"_id":"67423de679cb6161470beb57","slug":"5-lakh-96-thousand-cheated-on-the-pretext-of-earning-huge-profit-by-completing-the-task-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129004-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 5 लाख 96 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 5 लाख 96 हजार ठगे
Sun, 24 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 5 लाख 96 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में मंडी डबवाली निवासी परम सिडाना ने बताया कि करीब दो माह पहले वह सोशल मीडिया के माध्यम से टेलीग्राम पर पूजा शर्मा नाम की आईडी से जुड़ा। उसने उसे टास्क में वीडियो के लिंक भेजकर लाइक करने व स्क्रीन शॉट शेयर करने को कहा। ऐसा करने पर उसे दोगुना लाभ देने का लालच दिया गया। परम सिडाना का कहना है कि इसी दौरान उसे एक टेलीग्राम आईडी से जुड़ने के लिए कहा गया। उसे टेलीग्राम चैट के जरिये विश्वास दिलाया गया कि अगर आप हमारे दिए टास्क को पूरा करोगे तो बहुत लाभ होगा। इसके बाद वह टास्क को पूरा करता गया। टेलीग्राम यूजर ने एक नवंबर से लेकर 6 नवंबर तक उसके बैंक खाते से उत्कर्ष बैंक के खाते में 5 लाख 96 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
परम का कहना है कि उसे विश्वास दिलाया गया था कि ये रकम उसके खाते में वापस भेज दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करके अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।