फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   49 people found corona positive

जिले में तीन बंदियों और एक बैंक कर्मी समेत 49 संक्रमित, 64 ने दिया कोरोना को मात

Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
49 people found corona positive
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जहां 74 नए केस मिले थे, वहीं शनिवार को तीन बंदियों और एक बैंक कर्मी समेत 49 नए संक्रमित पाये गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 1711 पर पहुंच गया है। जिनमें से 611 एक्टिव केस हैं। वहीं शनिवार को 64 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में 49 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 6 कालांवाली, 5 मंडी डबवाली, एक खन्ना कॉलोनी, एक कुस्सर, एक रामपुरा बागडिय़ा, एक ओटू, एक बनसुधार, एक जेजे कॉलोनी, एक एमसी कॉलोनी, तीन केस नजदीक भूपेंद्रा गैस एजेंसी, एक कोर्ट कॉलोनी, एक फ्रेेंडस कॉलोनी, दो ख्योंवाली, ढाणी प्रताप सिंह, एक बी ब्लॉक सिरसा, एक भादरा बाजार, एक ममेरां, एक राम कॉलोनी, एक बाल्मीकि चौक, तीन हुडा सेक्टर-20, तीन बंदी जिला जेल सिरसा से, एक रानियां गेट सिरसा, दो डीसी कॉलोनी, एक सी ब्लॉक, एक काठ मंडी, एक फिरोजाबाद, तीन बाटा कॉलोनी, एक बी ब्लॉक, एक हुडा सेक्टर शामिल हैं। वहीं 64 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी दर 66.6 प्रतिशत
जिले में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 1140 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण का पहला केस मिलने से लेकर अब तक का रिकवरी दर 66.6 प्रतिशत रहा है। वहीं इन दिनों संक्रमितों की संख्या में जिस प्रकार इजाफा हो रहा है। उस प्रकार एक दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने का 17.5 रेट है। बता दें कि अब तक जिलेभर से 49150 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 1711 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 36476 की निगेटिव आई है। एक्टिव केसों की संख्या 548 है, जिसमें से 408 होम क्वारंटीन हैं और 91 अस्पताल में दाखिल हैं। 1140 लोग ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, जबकि 970 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में अब तक कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रतिदिन दोगुना होने का 17.5 रेट दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 64 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed