फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   47 people found corona infected and 23 are helthy

47 नए संक्रमित मरीज मिले, 23 हुए स्वस्थ

Tue, 27 Oct 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
47 people found corona infected and 23 are helthy
जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 47 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 23 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 हजार से अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। मरने वालों में 40 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के लोगों की संख्या अधिक है। वहीं संक्रमण को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग थ्री टी के फार्मूले पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आई रिपोर्ट में 47 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें से 34 मामले सिरसा शहर के हैं। वहीं कालांवाली में दो, ऐलनाबाद में एक, ओढां में दो, माधोसिंघाना में दो, रानियां में पांच और बडागुढ़ा में एक केस आया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना से 79 लोगों की मौत हुई है। इनमें 30 साल का एक, 31 से 40 तक के 9, 41 से 50 तक के 12, 51 से 60 तक के 24, 61 से 70 तक 18, 71 से 80 तक के 10 और 80 से अधिक के 5 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद दाखिल होने के उपरांत दो दिनों में 25, 3 से 5 दिनों में 25, 6 से 10 दिनों में 14, दस दिनों में 15 लोगों की मौत हुई है। 79 लोगों में से 65 लोग ऐसे थे, जोकि किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे, जबकि 14 लोग कोरोना से मौत का ग्रास बन गए। मरने वालों में 22 लोग ग्रामीण और 57 शहरी क्षेत्र से थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग फिलहाल थ्री टी के फार्मूला पर फोकस कर रहा है। उन्होंने बताया कि मृत्यु दर को कम करने के लिए सबसे पहला फार्मूला है ट्रेसिंग, मरीज का जल्द से जल्द पता लगाना। दूसरा है टेस्टिंग, जैसे ही कोरोना संभावित मरीज ट्रेस हो जाए तो उसकी तुरंत टेस्टिंग की जाए। तीसरा है उपचार, टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर ही जल्द से जल्द मरीज का उपचार शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट्स
मृतकों में 40 से 80 साल की उम्र के लोगों का आंकड़ा अधिक है और दाखिल होने के कुछ दिन बाद ही इनकी मौत हुई है, जोकि चिंताजनक है। आमजन से उनका आह्वान है कि वो कोरोना का जरा सा भी लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच करवाएं, ताकि जल्द से जल्द उपचार शुरू कर व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed