{"_id":"67e98c272b65357163082aeb","slug":"43-kg-poppy-husk-recovered-from-two-persons-police-arrested-them-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135512-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो व्यक्ति से 4.3 किलो डोडापोस्त बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो व्यक्ति से 4.3 किलो डोडापोस्त बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 30 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। सीआईए सिरसा व बडागुढ़ा थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों से 4 किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
बडागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव लक्कड़ावाली से गांव दौलतपुर खेड़ा की तरफ जा रही थी। पुलिस टीम जब सुखचैन रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति अपने कंधों पर बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति को काबू कर लिया, जब उसके कट्टे की जांच की तो उसमें 3 किलो 112 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लक्कड़ावाली निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई।
वहीं, सीआईए सिरसा गश्त के दौरान रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव सुरतिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सामने गली में से एक व्यक्ति पॉलीथिन बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उससे 1 किलो 205 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरतिया निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई।