{"_id":"66f99e79cb984cac7e00ce36","slug":"43-candidates-got-election-expenditure-register-checked-11-remained-absent-notice-will-be-issued-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126512-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 43 प्रत्याशियों ने करवाई चुनाव खर्च रजिस्टर का जांच, 11 रहे अनुपस्थित, नोटिस होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 43 प्रत्याशियों ने करवाई चुनाव खर्च रजिस्टर का जांच, 11 रहे अनुपस्थित, नोटिस होगा जारी
Mon, 30 Sep 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के विधानसभा क्षेत्र सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली व रानियां के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च रजिस्टर का द्वितीय निरीक्षण किया गया। द्वितीय निरीक्षण में 54 प्रत्याशियों में से 43 ने खर्च रजिस्टर का निरीक्षण करवाया। 11 प्रत्याशी अनुपस्थित रहे, जिनको नोटिस जारी किया जाएगा।
खर्च पर्यवेक्षक विजय सिंह ने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना चुनावी खर्च की जांच करवाना अनिवार्य है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 12 में से 3, रानियां विधानसभा क्षेत्र के 14 में से 4, सिरसा विधानसभा क्षेत्र के 13 में से 3 तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 10 में से 1 उम्मीदवार या उनके एजेंट अपने खर्च परीक्षण के दौरान हाजिर नहीं हुए। खर्च पर्यवेक्षक ने बताया कि परीक्षण के लिए नहीं पहुंचने वाले उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।