फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   42 people found corona positive

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 42 लोग मिले संक्रमित, दो दिन में 265 लोग हुए स्वस्थ

Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
42 people found corona positive
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 42 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट में भाजपा जिलाध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद ऐलनाबाद की धर्मशाला और शहर के यूथ हॉस्टल में आइसोलेशन की व्यवस्था कर दी है। जिले में कोरोना संक्रमण के जहां एक ओर संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं जिले में दो दिन में 265 लोग संक्रमण को मात देकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 1251 हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 42 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 458 हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष के बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे, जिसकी रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने पर जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपनी रिपोर्ट डालकर इस बारे में जानकारी दी। वहीं संक्रमितों में चार मंडी कालांवाली, तीन ऐलनाबाद से, एक अग्रसेन कॉलोनी से, दो आरएसडी कॉलोनी से, एक एमटीएस कॉलोनी, दो हुडा, एक खैरपुर, एक गणेश नगर, एक घोडांवाली, एक सी ब्लॉक, एक तेलियांवाली गली, एक छतरियां से, तीन एफ ब्लॉक से, एक खारियां से, दो रानियां गेट से, एक संजय कॉलोनी से, एक ई ब्लॉक से, एक खन्ना कॉलोनी से, दो जनता भवन रोड से, एक एयर फोर्स से, दो सिरसा से, एक खुइयां मलकाना से, दो मंडी डबवाली से, एक झुठी खेड़ा से, एक बड़ागढ़ा से, दो राम कॉलोनी से, एक हुडा से और एक खैरपुर से शामिल है। स्वास्थ्य व प्रशासनिक टीमों ने रिपोर्ट की पुष्टि के बाद मोर्चा संभाल लिया है। संक्रमितों के आसपास के इलाकों में स्क्रीनिंग कर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बेड फुल, मरीजों को आइसोलेट करने में जुटा विभाग
शुक्रवार 42 लोगों के संक्रमित पाए गए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सिविल अस्पताल में मरीजों को आइसोलेट करने के लिए अब बेड नहीं है, जिसके बाद मरीजों को अब अन्य जगहों पर आइसोलेट किया जा रहा है। जिले में अभी तक 216 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट किया गया है जबकि अन्य 242 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां करते हुए शाह सतनाम जी अस्पताल, सिविल अस्पताल के साथ-साथ शहर के यूथ हॉस्टल, जेसीडी अस्पताल, ऐलनाबाद की निजी धर्मशाला, अग्रोहा और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मरीजों को भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 781 लोग हो चुके हैं स्वस्थ
जिले में दो दिनों में आई रिपोर्ट में 265 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पहली बार जिले में वीरवार को 241 संक्रमित और शुक्रवार को 24 कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। बता दें कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर से 41538 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 40206 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 1251 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 458 केस अभी एक्टिव हैं, जिनमें से 242 होम क्वारंटीन और 216 अस्पताल में दाखिल हैं। 781 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 81 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
सैंपल लेने गई टीम देखकर भागे दुकानदार
स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को जांच करने के लिए बाजार पहुंची तो दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भागने लगे। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दोपहर को एमसी मार्केट में दुकानदारों के सैैंपल लेने पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदार सहयोग करने की बजाए भयभीत हो गए और अपनी दुकानें बंद करने चले गए। देखते ही देखते पूरी मार्केट की दुकानें बंद हो गई। इस वजह से स्वास्थ्य कर्मी दुकानदारों के सैंपल नहीं ले पाए।

कोट
जिले में शुक्रवार को 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं स्वस्थ होने वालों का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दो दिनों में 265 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के कारण निजी धर्मशाला और अन्य जगहों पर संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed