फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   194 अंकों के साथ सिरसा की टीम रही ओवरऑल विजेता तो झज्जर बनी उपविजेता

194 अंकों के साथ सिरसा की टीम रही ओवरऑल विजेता तो झज्जर बनी उपविजेता

Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
194 अंकों के साथ सिरसा की टीम रही ओवरऑल विजेता तो झज्जर बनी उपविजेता
194 अंकों के साथ बनी ओवरऑल विजेता तो झज्जर बनी उपविजेता
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा स्पोटर्स एसोसिएशन से संबंधित सिरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शाह सतनाम ब्वायज स्कूल के मल्टीपर्पज हॉल में चल रही दो दिवसीय सिरसा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। चैंपियनशिप में 194 अंकों के साथ सिरसा की टीम ओवरऑल विजेता रही। जबकि 115 अंकों के साथ झज्जर रनरअप रहा। वहीं महेंद्रगढ़ की टीम 111 अंकों के साथ चैंपियनशिप में तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर जिला सह शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) केवल कंबोज मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे और सिरसा की विजेता टीम को 21 हजार, झज्जर की उपविजेता को 11 हजार व तृतीय स्थान पर रही महेंद्रगढ़ की टीम को 5100 रुपए नकद, ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित गया। इसके अलावा सिरसा के प्रशांत राणा को चैंपियनशिप के बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला सह शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) केवल कंबोज ने कहा कि सिरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन समय-समय पर ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है। जोकि सिरसा जिला के खिलाडिय़ों के अच्छी बात है। क्योंकि लगातार अभ्यास व खेलों में भाग लेने से ही खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से परिपक्कव बनता हैं। इस मौके पर सहायक एईओ अनिल कुमार, शाह सतनाम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष विनोद यादव, अजीत सिंह, एसोसिएशन के सह सचिव अमरजीत, अंशुल, दिक्षित, जितेंद्र, रविंद्र, सुरेंद्र, पलविंद्र, अजय, संदीप सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी व उनके प्रशिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन के ये रहे परिणाम:
चैंपियनशिप के दूसरे दिन ब्वायज के सब जूनियर वर्ग के 38 से 41 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का राहुल प्रथम, दिल्ली का सुमित द्वितीय व झज्जर का सौरभ तृतीय स्थान पर रहा। 27 से 29 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर का दक्ष व सिरसा के संदीप ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रेवाड़ी के तुषार व पुष्कर संयुक्त रुप से तीसरे पायदान पर रहे। कैडिड ब्वायज वर्ग के 33 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के साहिल, सिरसा के अरमान ने पहला व दूसरा स्थान अर्जित किया। जबकि सिरसा का सचिन व रेवाड़ी का रोहित संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर के 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का अमन, महेंद्रगढ़ का अंकित व दिल्ली का फूलसिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के 51 से 55 किलोग्राम में सिरसा के प्रशांत राणा ने पहला, दिल्ली के सूरज यादव ने दूसरा तथा रेवाड़ी के प्रियांशु व महेंद्रगढ़ के राजिव ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया। 55 से 59 किलोग्राम भारवर्ग में सिरसा के विकास व देवराज ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि रेवाड़ी का नवीन व दिल्ली का विवेक सिंह संयुक्त रुप से तीसरे पायदान पर रहे। सीनियर वर्ग के 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा का प्रशांत पहले, झज्जर का विजय दूसरे व सिरसा का यश तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के जूनियर वर्ग के 38 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा की समृद्धि प्रथम, महेंद्रगढ़ की अंकिता व कोमल क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर के 27 से 29 किलोग्राम भार वर्ग में महेंद्रगढ़ की हिमांशी, रेवाड़ी की तमना व झज्जर की रिंकू ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 खिलाड़ी जूनियर नेशनल के लिए रवाना:
कर्नाटक के शिमोगा शहर में हो रही जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए सिरसा ताइक्वांडो स्पोटर्स एसोसिएशन की ओर से शाह सतनाम ब्वायज स्कूल के 6 खिलाड़ी भाग लेंगे। ताइक्वांडो कोच रविंद्र कुमार ने बताया कि 48 से 51 किलोग्राम में अमन, 51 से 55 किलोग्राम में प्रशांत, 55 से 59 किलोग्राम में विकास, 59 से 63 किलोग्राम में पुष्पिंद्र, 63 से 68 किलोग्राम में यश चौधरी व 68 से 73 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक उपरोक्त प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed