{"_id":"5c02ef40bdec22418d761a19","slug":"41543696192-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाल रुट पर कम बसें चलने से नाराज विद्यार्थियों ने किया बस अड्डे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाल रुट पर कम बसें चलने से नाराज विद्यार्थियों ने किया बस अड्डे पर हंगामा
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने किया बस अड्डे पर हंगामा
सिरसा। जमाल रुट पर रोडवेज की बसें कम चलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बस अड्डा परिसर में हंगामा किया।
छात्र विकास, प्रमोद, अजीत, धमेंद्र , माया देवी, कमलेश, सुनीता, सरोज, पूनम व सविता ने बताया कि जमाल रुट पर दिनभर में केवल दो बसें चलती हैं। शहर में पढने के लिए आने वाले छात्र-छात्राएं सुबह तो टाइम से सिरसा पहुंच जाते हैं लेकिन वापस जाने के लिए शाम को बस नहीं मिलती। पिछले 15 दिनों से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शनिवार को छात्र-छात्राओं ने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है वे जीएम ऑफिस में शिकायत करने गए तो वहां जीएम के कमरे में ताला लगा हुआ मिला। विद्यार्थियों के हंगामे के बाद रोडवेज की एक बस करीब पांच बजे जमाल रुट पर चलाई गई। इस बस पर सवार होकर जमाल रुट के ग्रामीण अपने गांव पहुंचे।