फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम न छापेमारी कर मिठाई के सैंपल भरे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम न छापेमारी कर मिठाई के सैंपल भरे

Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम न छापेमारी कर मिठाई के सैंपल भरे
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर मिठाई के सैंपल भरे
विज्ञापन

कालांवाली। खाद्य सुरक्षा विभाग व स्वास्थय विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में छापामारी कर तीन दुकानों से सैंपल भरे। विभाग की ओर से भरे गए सैंपल को लैब में भेजा जाएगा और जांच करने के बाद आई रिर्पोट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोनों विभागों की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते किराना व हलवाइयों की दुकानों के शटर नीचे गिर गए।

ओढां के एसएमओ डॉ भूषण गर्ग ने बताया कि उनके सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के बृज लाल, डॉ. बंटी बांसल की टीम ने सर्वप्रथम पुरानी मंडी स्थित मोदी स्वीट्स की दुकान से और इसके तत्पश्चात दुसा राम स्वीट्स की दुकान से भी बर्फी के सैंपल लिए । इसी तरह टीम की ओर से पुराना थाना रोड पर स्थित दयाल सुविधा स्टोर पर कार्रवाई करते हुए वहां से खुली चाय पत्ती का सैंपल भरा गया। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश पर विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली ओर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed