फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   छह महीने बाद अपने परिजनों से मिला पिंटू

छह महीने बाद अपने परिजनों से मिला पिंटू

Sun, 19 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
छह महीने बाद अपने परिजनों से मिला पिंटू
छह माह बाद अपने परिजनों से मिला पिंटू
विज्ञापन

सिरसा। मानसिक परेशानी के कारण यूपी से करीब छह माह पूर्व अपने घर से गायब हुआ पिंटू भाई कन्हैया आश्रम के प्रयासों से परिजनों तक पहुंच गया। पूरे परिवार ने भाई कन्हैया आश्रम का आभार व्यक्त किया है। आश्रम के सचिव ऋषिपाल जिंदल ने बताया कि लगभग दो महीने पहले पिंटू सालासर धाम मंदिर लाल बत्ती चौक के पास लावारिस मानसिक रुप से विक्षिप्त हालत में कई दिनों से वहां बैठा था। आसपास के दुकानदारों ने भाई कन्हैया आश्रम के हैड ऑफिस माल गोदाम रोड पर सूचना दी। इसके बाद सिटी पुलिस को बुलाया। पूछताछ के दौरान कुछ नहीं पता चलने पर सिटी पुलिस ने भाई कन्हैया आश्रम में बच्चे को भिजवा दिया। आश्रम के सेवादारों और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अमित नारंग व डॉ. अशोक गुप्ता द्वारा किए गए उपचार में कुछ दिनों में उसकी हालत में सुधार होने लगा। लगभग एक माह बाद युवक ने अपना नाम पिंटू, जिला बरेली यूपी बताया। परिवार का पता इंटरनेट और पुलिस के माध्यम से खोजा गया। जैसे ही उनके परिजनों को यह सूचना मिली कि पिंटू सिरसा भाई कन्हैया आश्रम में है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके परिवार जन भाई कन्हैया आश्रम में पहुंचे और पिंटू से मिलकर भावुक हो गए। ट्रस्ट के प्रधान गुरविंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले लगभग 140 बच्चे औरतों व पुरुषों को उनके परिजनों से मिलवा चुके हैं। इस अवसर पर हरबंस लाल जिंदल, गुरशरण कालड़ा, राजेश बजाज, अर्जुन शर्मा, बलराज बाजवा, प्रीतम सिंह, विकास छतरियां, जितेन्द्र शर्मा, राजीव सेवादार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed