फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अस्पताल प्रशासन पर भर्तियों में मनमानी का आरोप

अस्पताल प्रशासन पर भर्तियों में मनमानी का आरोप

Wed, 28 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन पर भर्तियों में मनमानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
एक तरफ भाजपा सरकार सभी विभागों में योग्यता के आधार पर भर्ती किए जाने के लाख दावे किए जाएं, लेकिन हर विभाग में भर्तियों में जमकर धांधली हो रही है।
पिछले कुछ दिनों से सिरसा के जिला नागरिक अस्पताल में भी कुछ विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। मंगलवार को अस्पताल में एक पोस्ट के लिए टेस्ट व साक्षात्कार रखा गया था। विभाग द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों में 26 मार्च तक उक्त पोस्ट के लिए किए गए आवेदकों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अधिकारियों द्वारा अपलोड की जानी थी, लेकिन अधिकारियों ने सूची को अपलोड नहीं किया और न ही इस बाबत किसी आवेदक को सूचित किया। अधिकारियों ने जब आवेदक मंगलवार को टेस्ट के लिए पहुंचे तो ट्रेनिंग सेंटर के बाहर रिजेक्ट व चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चस्पा कर दी, जिसके कारण टेस्ट के लिए रिजेक्ट किए गए आवेदकों में रोष देखा गया। उनका आरोप था कि विभाग की गलती के कारण वे टेस्ट से वंचित रह गए। अगर विभाग समय पर उन्हें सूचित करता तो वे टेस्ट दे पाते।

क्या कहते हैं अधिकारी: इस संबंधी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रोहताश ने बताया कि आवेदकों की लिस्ट बनाई गई थी, लेकिन काम ज्यादा होने के कारण लिस्ट साइट पर अपडेट नहीं हो पाई। आगामी टेस्ट की लिस्ट अपडेट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed