फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कालांवाली मंडी से ग्वार के 34 बैग हुए चोरी

कालांवाली मंडी से ग्वार के 34 बैग हुए चोरी

Thu, 22 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली मंडी से ग्वार के 34 बैग हुए चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली (सिरसा)। अनाज मंडी की फर्म दहिया एंड कंपनी के शैड के नीचे पड़े हजारों रुपये के दर्जनों ग्वार के बैग चोरी हो गए। आढ़ती ने उक्त घटना की शिकायत कालांवाली पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आढ़ती गुरचरण सिंह निवासी गांव रोहन ने बताया कि वे आढ़त की दुकान के साथ खेतीबाड़ी भी करते हैं। वे तीन दिन पहले अनाज मंडी में करीब 111 बैग ग्वार बेचने के लिए लेकर आए थे। उन्होंने ग्वार के बैग अपनी दुकान के सामने स्थित शैड के नीचे रख दिए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बुधवार सुबह करीब आठ बजे दुकान पर आकर देखा तो वहां ग्वार के करीब 34 बैग गायब थे जिनमें करीब 17 क्विंटल ग्वार था। इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज देखी। लेकिन अनाज मंडी में लगे करीब चार सीसीटीवी कैमरों में से सिर्फ मार्केट कमेटी के सामने वाले गेट लगा एक सीसीटीवी कैमरा ही चलता हुआ दिखाई दिया जिसमें करीब 12 बजे एक पिकअप गाड़ी मार्केट कमेटी के सामने वाले गेट से अंदर आती हुई दिखाई दी। आढ़ती गुरचरण सिंह ने बताया कि उक्त घटना से उनको करीब 50 हजार रुपयों से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित प्रशासन के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे न चलने के चलते अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं इस संबंध में जांच निरीक्षक सतपाल ने बताया कि उक्त मामले में शिकायत आई है। उन्होंने करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैमरों के लिए सांसद ने की थी दो लाख रुपये देने की घोषणा
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने अपने कोष से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके तहत करीब दस लाख रुपये की लागत से नगरपालिका की ओर से अनाज मंडी के चारों मुख्य द्वारों पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए थे। अनाज मंडी में कई माह से सीसीटीवी कैमरे न चलने कारण कई बार चोरी हो चुकी हैं। लेकिन आढ़तियों की ओर से कई बार अवगत करवाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हमारी सांसद कोष से लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में कोई जिम्मेदारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव, कालांवाली
----------
उनका काम सिर्फ सीसीटीवी कैमरे लगवाने का था। उसके बाद की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी की हैं।
-ऋषिकेश चौधरी, सचिव नगरपालिका कालांवालीं
-------
शहरवासियों की मांग के अनुसार उन्होंने शहर की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। सीसीटीवी कैमरे के प्रति नगरपालिका व मार्केट कमेटी की ओर से जिम्मेदारी न लेना गलत है। वे इस संबंध में अभी बातचीत करते हैं।
- चरणजीत सिंह रोड़ी, सांसद
-----------------------------------------
कालांवाली मंडी से ग्वार के 34 बैग चोरी
सांसद निधि से लगवाए सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

फोटो:21एसआईआरपी30:कालांवाली में अनाजमंडी में घटनास्थल पर पहुुंचकर चोरी गई ग्वार के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed