{"_id":"65ba92f9fdb8facec405bb5c","slug":"41-gram-panchayats-of-sirsa-district-are-tb-free-sirsa-news-c-128-1-slko1008-114379-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा जिले की 41 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, मार्च में होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा जिले की 41 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, मार्च में होंगी सम्मानित
Thu, 01 Feb 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में ग्रामीण स्तर पर टीबी मरीजों का सर्वे करती टीम।
आशीष सिद्धू
सिरसा। देश को अगले साल तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 चलाया गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में तैयारी की है। इसके तहत जिले में साल 2024 की शुरुआत में ही स्वास्थ्य विभाग ने 41 ग्राम पंचायतों को टीबीमुक्त घोषित किया है। सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को मार्च में राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इन पंचायतों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने हर जिले की एक हजार से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत में एक या उससे कम टीबी रोगी होने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम हर गांवों में जाकर टीबी पीड़ित लोगों को परामर्श देकर उनका उपचार करवा रही है। जिले की 41 ग्राम पंचायतों ने इस लक्ष्य को पूरा किया है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस साल 100 से अधिक ग्राम पंचायतों को इस साल टीबी मुक्त किया जाए।
पंचायतों को इस प्रकार किया जाएगा सम्मानित
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के लिए सरकार की ओर से मानक निर्धारित किए गए थे। इन मानकों के अनुसार जो ग्राम पंचायत लगातार तीन वर्ष तक टीबी मुक्त रहेगी। उस ग्राम पंचायतों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा। पहले वर्ष के अंतराल में ग्राम पंचायत को कांस्य पदक, दूसरे वर्ष रजत पदक और तीसरे वर्ष स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को मार्च 2024 से सम्मान के तौर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
अब 18 से 60 वर्ष के लोगों को भी लगेगा बीसीजी का टीका
टीबी मुक्त भारत 2025 अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 60 वर्ष तक के लोगों के लिए भी बीसीजी टीकाकरण शुरू किया है। इससे टीबी रोधी रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी। अभी जन्म के समय से एक वर्ष तक के शिशु को बीसीजी का टीका लगाया जाता है। अब पांच वर्ष में टीबी का कोर्स पूरा करने वाले बालिगों समेत पिछले तीन साल में चिह्नित टीबी मरीजों, उनके साथ रहने वाले 18 से कम बीएमआई वाले परिजनों और तंबाकू खाने वाले लोगों समेत टीबी के लक्षण वाले सभी लोगों को यह टीका लगाया जाना है।
जिले में 41 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन सभी पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। टीबी मुक्त भारत 2025 के अभियान को सफल बनाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग चिह्नित वयस्कों को भी बीसीजी का टीका लगा रहा है। - डॉ. गौरव भट्टी, क्षय रोग विभाग, नागरिक अस्पताल, सिरसा।