फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4,043 students will appear for the NMMS exam at 14 examination centres in the district.

Sirsa News: जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 4,043 विद्यार्थी देंगे एनएमएमएस की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
4,043 students will appear for the NMMS exam at 14 examination centres in the district.
सिरसा। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए जिला मुख्यालय में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलेभर से 4,043 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए प्रशासन ने सुरक्षा, व्यवस्था और निगरानी की व्यापक रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन


परीक्षा को पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर कंट्रोल रूम में आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। बीईओ सिरसा को परीक्षा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वे परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ सभी केंद्राध्यक्षों से लगातार संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर उड़नदस्ते की तैनाती की

विभाग ने सभी केंद्रों पर उड़नदस्ते की तैनाती की भी तैयारी की है। इसके अलावा, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने कहा है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




------







शहर में ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरपुर

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर, बेगू

- राजकीय होई स्कूल महावीर दल, रानियां गेट

- आरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू पार्क

- आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगवान चौक

- सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहरिया बाजार

- मिनर्वा हाई स्कूल, सुरतगढि़या चौक

- पार्वती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर

- जय भारत हाई स्कूल, देवीलाल पार्क

- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीसी कॉलोनी

- डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल, शिव चौक

- न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग, बोर्ड कॉलोनी

-------------



नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4043 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। --- प्रिय दर्शन, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article