फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   40 thousand looted in broad daylight on the strength of pistol and sharp weapon

बंदूक और तेजधार हथियार के बल पर दिन दिहाड़े 40 हजार की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
40 thousand looted in broad daylight on the strength of pistol and sharp weapon
पिस्तौल और तेजधार हथियार के बल पर दिन दिहाड़े 40 हजार की लूट
विज्ञापन

घर में घुसकर दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला किया दर्ज
सिरसा। ऐलनाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुस कर 40 हजार रुपये की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। मास्क पहने हुए दो बदमाशों ने घर में घुसते ही घर में उपस्थित दो महिलाओं को बंधक बना लिया और कनपटी पर पिस्तौल रखकर घर में नकदी और अन्य सामान देने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 10 में विनोद कुमार के घर पर मास्क लगाए दो बदमाश घुस गए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल था और दूसरे ने कापा थाम रखा था। घर में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद एक महिला और लड़की की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी। इसके बाद युवकों ने उनसे जेवर और नकदी मांगी। दोनों महिलाएं बुरी तरह से डर गई थी। उन्होंने घर में रखा एक बैग लुटेरों को सौंप दिया। जिसमें करीब 40 हजार की नकदी थी। रुपये से भरा बैग लेकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिलाओं ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। कुछ देर में ही घर के मालिक विनोद और पुलिस घर पर पहुंच गए। महिलाओं से वारदात को लेकर जानकारी ली और आसपास के क्षेत्र को सील किया गया। वारदात की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भी घर में भीड़ लग गई। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बताया जा रहा है बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे थे। जिनमें से दो बदमाश घर में घुसे और एक बदमाश बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया है। ऐलनाबाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed