फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   40 minutes of rain filled the city roads, vehicles stopped

Sirsa News: 40 मिनट की बारिश से शहर की सड़कों पर भरा पानी, वाहन हुए बंद

Sat, 01 Apr 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
40 minutes of rain filled the city roads, vehicles stopped
धक्का लगाकर पानी में बंद हुए ऑटो को बाहर निकालता व्यक्ति।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह और दोपहर बाद बारिश हुई। दादरी में करीब 13 एमएम, बाढड़ा में 11 एमएम और बौंदकलां में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से दादरी शहर की सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरी ओर बारिश से सरसों व गेहूं की फसल में नुकसान जारी है और किसान प्रतिदिन क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। किसानों को खलिहानों में पड़ी कटी सरसों खराब हो रही है।
बुधवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वीरवार को जहां हल्की बारिश हुई तो वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 40 मिनट तक मेघा बरसे। बारिश से रबी की सभी प्रकार की फसलों में नुकसान हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से सरसों में 50 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हो चुका है अब खलिहान में पड़ी सरसों में नुकसान का प्रतिशत बढ़ता ही जा रहा है। बारिश की झड़ी में सरसों का दाना भी खराब होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकार कृषि विभाग गेहूं की फसल में 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान जता चुका है। अब हुई बारिश से यह नुकसान और बढ़ गया है। खेतों में बिछी गेहूं की फसल में बारिश की झड़ी से दिनोंदिन नुकसान बढ़ता जा रहा है। बिछी हुई फसल की कटाई करना भी किसान के लिए आसान काम नहीं है।
विज्ञापन

- इन भागों में हुआ जलभराव
शहर के रोहतक रोड कोर्ट रोड, काठमंडी क्षेत्र, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, चरखी दरवाजा, मेन बाजार, लाला लाजतपराय चौक, डीसी आवास के पास, घिकाड़ा रोड, विश्वकर्मा कॉलोनी, हरिनगर और गांधी नगर क्षेत्र समेत कई गलियों और मुख्य मार्गों पर बारिश के चलते जलभराव हो गया। इन गलियों और सड़कों पर वाहन बंद होने से चालक धक्का निकालकर पानी से बाहर निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तापमान में आई गिरावट
दो दिन से बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़का। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली।


बारिश से गेहूं की पहले से ही बिछी फसल में अब और ज्यादा नुकसान हो रहा है। खलिहान में पड़ी सरसों भी खराब हो रही है।
-डॉ. चंद्रभान श्योराण, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed