{"_id":"6685c7f43d5866f8b0098fa4","slug":"4-cases-settled-in-lok-adalat-in-district-jail-3-prisoners-released-sirsa-news-c-128-1-svns1027-122107-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला जेल में लोक अदालत में 4 केसों का किया निपटारा, 3 कैदियों को किया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला जेल में लोक अदालत में 4 केसों का किया निपटारा, 3 कैदियों को किया रिहा
Thu, 04 Jul 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल अदालत में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार बुधवार को जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि जेल लोक अदालत में कुल 7 केसों की फाइलें रखी गईं, जिनमें से 4 केसों का निपटारा किया गया। इसमें 3 कैदियों को रिहा कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि हर माह दो बार जेल लोक अदालत लगाई जाती है, जिसमें छोटे केसों में लंबे समय से जेल में बंद कैदियों को रिहा किया जाता है। उन्होंने जेल का निरीक्षण भी किया और बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता व सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल लोक अदालत और नए तीन कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक संजीव पातर व उप अधीक्षक मोहन सिंह मौजूद रहे।