फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 arrested in loot

Sirsa News: वृद्धा से चाकू की नोक पर लूट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
4 arrested in loot
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
- नशे की पूर्ति के लिए चोरी व लूट की घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

फोटो- 40
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने वृद्ध महिला से चाकू की नोक पर लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐलनाबाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैसल खान ने वीरवार को बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने इस लूट मामले का खुलासा किया है। ऐलनाबाद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी एक वृद्ध महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 फरवरी को वह अपने घर पर अकेली रहती है। वह सोई हुई थी। दोपहर के समय मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक घर के सामने पहुंचे, जिनमें से तीन युवक घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

आरोपियों में से दो युवकों ने वृद्धा के हाथ पकड़ लिए जबकि तीसरे युवक ने चाकू दिखाकर उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और उसे मुंह के बल जमीन पर गिराकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना ऐलनाबाद में तुरंत लूट की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐलनाबाद थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया। घटना में जीतू उर्फ जीत सिंह, जयकिशन, राजेश कुमार निवासी तलवाड़ा खुर्द तथा आकाशदीप निवासी वार्ड नंबर 2, सूरतगढ़ जिला गंगानगर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को तलवाड़ा खुर्द बाईपास क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

नशे के आदी हैं चारों युवक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए लूट व छीना-झपटी जैसी वारदात को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार आरोपी जीतू उर्फ जीत सिंह व आकाशदीप सिंह के खिलाफ पहले से ही चोरी व मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया, जिसके दौरान उनकी निशानदेही पर लूटी गई सोने की बालियां बरामद कर ली गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशों पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed