{"_id":"6751e0b981c3183b410315c7","slug":"4-accused-of-buffalo-theft-arrested-shaka-used-to-do-recce-during-the-day-all-four-used-to-steal-together-at-night-sirsa-news-c-128-1-sir1002-129599-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार : शाका करता था दिन में रेकी, रात को चारों मिलकर करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार : शाका करता था दिन में रेकी, रात को चारों मिलकर करते थे चोरी
Thu, 05 Dec 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव नुहियांवाली में एक सप्ताह पूर्व हुई भैंस चोरी की वारदात को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने सुलझाते हुए 4 आरोपियों को पिकअप सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव कुरंगावाली (हाल नौरंग) निवासी जोधा राम, मंडी कालांवाली निवासी जीतू राम व किशोरी लाल तथा गांव बप्पां निवासी शाका नाथ के रूप में हुई है।
ओढां पुलिस ने गांव नुहियांवाली निवासी संदीप पुत्र पोखर राम की शिकायत पर 28 नवंबर की रात्रि उसके नोहरे से भैंस चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया था। डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने गांव रिसालियाखेड़ा, नुहियांवाली, पिपली, अहमदपुर, नेजाडेला कलां, मम्मड़ खेड़ा, बरुवाली व ढाणी ढाका सहित 8 गांवों से भैंस चोरी करने की वारदातें कबूल की है। इस गिरोह में शामिल शाका नाथ दिन के समय रैकी करता था और फिर रात्रि के समय चारों मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। चारों आरोपियों के खिलाफ ओढां, सदर डबवाली, कालांवाली, सदर सिरसा, सिटी सिरसा, रानिया, डिंग, सदर फतेहाबाद, रोड़ी व अग्रोहा पुलिस थानों में चोरी के 12 अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।