फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   39,213 farmers from 325 villages applied on the e-compensation portal.

Sirsa News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 325 गांवों के 39,213 किसानों ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
39,213 farmers from 325 villages applied on the e-compensation portal.
सिरसा। गांव खैरेकां के पास घग्गर के बहाव में खराब हुई धान की फसल। संवाद
सिरसा। भारी बारिश और जलभराव के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने जिले में खरीफ फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए बुधवार तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था। पोर्टल पर ऑनलाइन के माध्यम से 325 गांवों के 39,213 किसानों ने आवेदन किया हैं। आवेदन के अनुसार 2,62,631 एकड़ भूमि में फसल के नुकसान को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब राजस्व विभाग की ओर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के अनुसार सर्वे का काम शुरू करवाया जाएगा, जिससे की जल्द से जल्द रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जा सके। जिससे की किसानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक लाभ राशि प्राप्त हो सके। सरकार की ओर से खरीफ की फसल के लिए सात हजार रुपये लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक नुकसान की राशि तय की गई है। अब सर्वे के अनुसार नुकसान के आंकलन के आधार पर राशि जारी होगी।
विज्ञापन


95 प्रतिशत गांवों से किसानों ने किया आवेदन



सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 330 गांवों में 325 गांवों के किसानों ने ऑनलाइन ई-क्षतिपूर्ति पर बारिश या बाढ़ से नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन किया है। इनमें मुख्य रूप से बरसात व सेम के एरिया के किसानों ने नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा की फसलों का आवेदन किया है। वहीं, घग्गर से आई बाढ़ से मुख्य रूप से धान व नरमे की फसल को नुकसान देखने को मिला है। ऐसे में इन दो फसलों के किसानों ने मुख्य रूप से आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





---------------17 सितंबर तक ऑनलाइन ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल गया था। इसमें 325 गांवों के किसानों ने खराब हुई फसल की भरपाई के लिए आवेदन किया है। अब आवेदन आने के बाद जल्द ही सभी गांवों के सर्वे का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

- संजय कुमार, डीआरओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article