फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   39 carton wine seized

Sirsa News: पिकअप से 39 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 100 पेटी बीयर बरामद

Sat, 21 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
39 carton wine seized
सब्जी मंडी पुलिस ने पिकअप से बरामद की शराब, दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। थाना शहर सिरसा की सब्जी मंडी पुलिस चौकी टीम ने शनिवार को पिकअप में सवार दो युवकों के कब्जे से 39 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 100 पेटी बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।



शहर थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सब्जी मंडी पुलिस चौकी की एक टीम गश्त के दौरान रानियां रोड स्थित आईटीआई चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खाजा खेड़ा रोड पर कंबोज ब्रदर्स नामक शराब ठेके पर अवैध रूप से शराब उतारी जा रही है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक पिकअप गाड़ी खड़ी मिली, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब उनसे गाड़ी के कागजात तथा गाड़ी में भरी शराब संबंधी लाइसेंस पेश करने के लिए कहा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो पिकअप वाहन से 39 पेटी (468 बोतल) अंग्रेजी शराब तथा 100 पेटी (1200 बोतल) बीयर बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी संदेश कुमार उर्फ रिंकू निवासी भंबूर जिला सिरसा तथा राम निवास उर्फ काला निवासी खराती जिला फतेहाबाद के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से शराब की ढुलाई कर रहे थे। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कहां से अवैध शराब लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे। इस संबंध में थाना शहर सिरसा में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed