फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3,810 students applied under Mission Buniyad in the district, 4 days left

Sirsa News: जिले में मिशन बुनियाद के तहत 3,810 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, 4 दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
3,810 students applied under Mission Buniyad in the district, 4 days left
सिरसा। जिले के खंड डबवाली में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी वेद राम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान खंड के 31 राजकीय स्कूलों से आठवीं के 89 और दसवीं के 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं 124 अभिभावक व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन की टीम ने विद्यार्थियों के मौके पर ही आवेदन किए। वहीं विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर-100 के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी अपने मिशन बुनियाद की पूरी जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में 3 हजार 810 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद के तहत आवेदन किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने साझा किए अनुभव

जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डबवाली के तहसीलदार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे खुद आईआईटी के विद्यार्थी रहे हैं। वह पढ़ने के लिए कोटा गए थे। उन्होंने कहा आईआईटी का खर्चा वहन करना आसान बात नहीं है। ऐसे में अगर सरकार राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क में आईआईटी की कोचिंग दे रही है तो ये बहुत बड़ी बात है। ऐसा मौका विद्यार्थियों को नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं की छात्रा ने मिशन को बताया उपयोगी

डबवाली में स्थित मिशन बुनियाद केंद्र की दसवीं कक्षा की छात्रा अंशिका ने बताया कि वो केंद्र पर मिशन बुनियाद के तहत कोचिंग ले रही है। केंद्र पर बहुत अच्छे से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर नवीन कुमार समय-समय पर उन्हें स्वयं गाइड करते हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने देते।


इस प्रकार हुए हैं खंड में आवेदन

खंड का नाम, आवेदन

- बडागुढ़ा, 616

- डबवाली, 612

- ऐलनाबाद, 347

- चोपटा, 539

- ओढां, 325

- रानियां, 443

- सिरसा, 928

प्रदेश स्तर पर तीसरे नंबर पर है सिरसा

1. पानीपत, 5791

2. गुरुग्राम, 4270

3. सिरसा, 3810

4. कैथल, 3519

5. हिसार, 3375


----------------------------डबवाली के स्वतंत्रता सेनानी वेद राम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। वहीं मौके पर विद्यार्थियों के आवेदन किए गए। --- हरीश कुमार, एनएमएमएस, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article