फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   38 farmers came to sell tenderness in the district

जिले में 38 किसान आए नरमा बेचने, दो को मिला पूर्ण न्यूतम समर्थन मूल्य तो 36 की रही नमी ज्यादा

Wed, 07 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
38 farmers came to sell tenderness in the district
किसानों से नरमे की खरीद करते सीसीआई अधिकारी। - फोटो : Sirsa
जिले में मंगलवार को सीसीआई ने 38 किसानों से करीब एक हजार क्विंटल नरमे की फसल खरीदी है। वहीं एक दिन में केवल दो ही किसानों ने पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य हासिल किया है। जबकि अन्य किसानों द्वारा लाई गई फसल में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से ज्यादा पाई गई। वहीं पूरे जिले में केवल 11 किसानों के धान की फसल के खरीद को लेकर टोकन काटे गए।
विज्ञापन

जिले में सीसीआई ने नरमे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शुरू कर दी है। मंगलवार को सीसीआई ने 38 किसानों से एक हजार क्विंटल नरमे की फसल खरीदी। वहीं इस दौरान सीसीआई में आए 38 किसानों में से केवल दो किसानों ने ही अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 5725 रुपये प्रति क्विंटल पर बेची। जबकि अन्य 36 किसानों की फसल में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत से अधिक थी। जिस पर उनकी कटौती की गई। वहीं धान खरीद को लेकर सोमवार शाम को किसानों के टोकन कटने शुरू हुए थे। जिस पर मंगलवार के लिए टोकन कटवाने वाले केवल छह ही किसान थे, जिनसे 550 क्विंटल धान की फसल खरीदी गई तो वहीं जिले के दड़बी गांव की मंडी में 15 किसानों ने 3491 क्विंटल धान की फसल बेची। वहीं जिले में बाजरे की खरीद को लेकर कुल 27 टोकन काटे गए, जिसमें 12 किसानों ने सिरसा मंडी में 236 क्विंटल और चोपटा मंडी में 15 किसानों ने 250 क्विंटल बाजरे की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेची। वहीं सिरसा मंडी में 11 किसानों से 170 क्विंटल मूंग खरीदा गया।
विज्ञापन

कोट
जिले में आज किसानों को कोई परेशानी नहीं आई। जितने किसानों ने अपने टोकन कटवाए थे, उनकी फसल खरीद ली गई। जिले में किसानों को फसल खरीद में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed