फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   35 students of the district will learn the intricacies of science from scientists of international organizations including ISRO.

Sirsa News: जिले के 35 विद्यार्थी इसरो सहित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वैज्ञानिकों से सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
35 students of the district will learn the intricacies of science from scientists of international organizations including ISRO.
सिरसा। जिले के 35 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में इसरो सहित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों से विज्ञान की बारीकियां सीखेंगे। विद्यार्थियों के साथ चार शिक्षक व एक जिला विज्ञान विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शिरकत कर सकते हैं और विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेशभर के विद्यार्थी फरीदाबाद में होने जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के छात्र विज्ञान ग्राम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ये महोत्सव फरीदाबाद के ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न देशों के वैज्ञानिक एवं उद्योगपति हिस्सा लेंगे। इस मेले से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। इस महोत्सव में तीन प्रकार के कार्यक्रम होंगे और चार दिन तक लगातार चलेंगे। इन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को इसरो, नासा व अन्य देशों के वैज्ञानिक विज्ञान के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।
विज्ञापन


नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी महोत्सव में हिस्सा लेंगे
जिले के नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी महोत्सव में हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आने-जाने का खर्चा शिक्षा विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने सिरसा रोडवेज प्रशासन को पत्र लिखा है। इस दौरान विद्यार्थियों के खाने-पीने और रहने का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ महिला व पुरुष शिक्षक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव मेंं 500 विद्यार्थी शामिल होंगे
पहले कार्यक्रम का नाम भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसऍफ) चुनौती रखा गया है। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले करीब 500 विद्यार्थी शामिल होंगे। स्मार्ट सिटी के विद्यार्थी इसरो के वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। वैज्ञानिकों की ओर से विद्यार्थियों को चंद्रयान, एस्ट्रोनॉमी, राॅकेट विज्ञान और अपनी नवीनतम खोजो एवं अनुसंधान के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
---

फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम विद्यार्थी विज्ञान में आ रहे बदलावों की चर्चा में भाग लेंगे
महोत्सव में आयोजित दूसरे कार्यक्रम का नाम फेस टू फेस विद न्यू फ्रंटियर्स ऑफ एस एंड टी रखा गया है। इस कार्यक्रम में जिला फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम के कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान देश - विदेश के वैज्ञानिक वैश्विक दृष्टिकोण से विज्ञान में आ रहे बदलावों और भविष्य में होने वाले अनुसंधानों पर विद्यार्थियों से चर्चा करेंगें।
-----
छात्र विज्ञान ग्राम मेंं सभी जिलों के विद्यार्थी होंगे शामिल
अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के तीसरे कार्यक्रम का नाम छात्र विज्ञान ग्राम रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 22 जिले हिस्सा लेंगे। इन जिलों से 770 विद्यार्थी, 88 शिक्षक व 22 जिला विज्ञान विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। प्रत्येक जिले से 35 विद्यार्थी, चार शिक्षक और एक जिला विज्ञान विशेषज्ञ शामिल होंगें। इस इवेंट में भी विद्यार्थियों को देश - विदेश से पहुंचे वैज्ञानिक व उद्योगपति विभिन्न विज्ञान तकनीकी के बारे में जानकारी देंगे। वहीं इसमें विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश में विज्ञान के महत्व के बारे में बताया जाएगा।



जिले के 35 विद्यार्थियों का चयन भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। जिसमें चार शिक्षक और जिला विज्ञान विशेषज्ञ शामिल होंगे। विद्यार्थियों की रहने और आने जाने की व्यवस्था विभाग की ओर से ही की जाएगी। --- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा





फरीदाबाद में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश में विज्ञान के महत्व को जानेंगे। --- ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed