फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   35 acres of land approved for Rani Jalghar

Sirsa News: रानियां जलघर के लिए 35 एकड़ भूमि मंजूर

Mon, 04 Sep 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
35 acres of land approved for Rani Jalghar
वीसी के माध्यम से आयोजित हाई पावर लैंड पर्चेज कमेटी की बैठक में भाग लेते हुए उपायुक्त पार्थ गुप
रानियां। रानियां के लोगों के लोगों ने सोमवार को जलघर के लिए जमीन मंजूर होने पर खुशी मनाई। मुख्यमंत्री ने रानियां जलघर के लिए भू-मालिकों की मांग अनुरूप जमीन खरीद को मंजूरी दे दी। जमीन मालिकों ने अपनी जमीन खरीद के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी कमेटी की बैठक में उपस्थित थे। अमर उजाला ने जलघर के लिए भूमि की मांग संबंधी खबर 8 जुलाई को प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से हाई पावर लैंड पर्चेज कमेटी की बैठक आज आयोजित की गई। उपायुक्त पार्थ गुप्ता व संबंधित अधिकारियों ने लघु सचिवालय स्थित सभागार से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर संबंधित भूमि की मालिक भी उपस्थित रहे, जिनकी जमीन जलघर के लिए खरीद की गई।
विज्ञापन


जलघर के लिए जमीन खरीद को मिली स्वीकृति
रानियां में बनने वाले जलघर के लिए करीब 35 एकड़ भूमि खरीद को सरकार की ओर से स्वीकृति दे दी गई। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री ने आयोजित हाई पावर लैंड पर्चेज कमेटी की अध्यक्षता के दौरान दी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े भू-मालिकों ने मुख्यमंत्री को अपनी सहमति देते हुए 39 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन खरीद के लिए धन्यवाद किया व उनका आभार जताया। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने संबंधित भूमि मालिकों की मुख्यमंत्री से बातचीत करवाई और इसके बाद मुख्यमंत्री ने भू मालिकों की सहमति पर भूमि खरीद को स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में जमीन खरीद का काम होगा पूरा
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी एक माह में रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे कार्य तेजी से हो सके। इस संंबंध में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा। भूमि खरीद स्वीकृति से अब तेजी होगा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि रानियां के लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि सरकार ने जलघर के लिए जमीन खरीद को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जलघर बनने की प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे इसका जल्द निर्माण होगा। यहां के लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed