फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3189 candidates will appear for JNV entrance examination at 12 examination centres

Sirsa News: 12 परीक्षा केंद्रों पर 3189 परीक्षार्थी देंगे जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Jan 2024 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Jan 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
3189 candidates will appear for JNV entrance examination at 12 examination centres
ओढां। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को होगी। इस परीक्षा में 3,189 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

ओढ़ा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठीं की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित होगी। जिसके लिए विद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न करवाने हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के लिए 3189 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इन विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थियों का चयन होना है। इस परीक्षा के लिए जिले के 7 ब्लॉकों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

इस प्रकार बनाए गए है परीक्षा केंद्र
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक जैन सभा डबवाली,
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालांवाली,
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बप्पां,
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी सिरसा
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा
- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा,
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां
- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्ड नंबर 9 ऐलनाबाद
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ममेरां कलां रोड ऐलनाबाद
इन खंडाें में इस प्रकार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
खंड का नाम, विद्यार्थियों की संख्या
- डबवाली खंड, 448,
- ओढां, 289
- बड़ागुढ़ा, 328
- सिरसा, 651,
- चोपटा, 600
- रानियां, 493
- ऐलनाबाद, 378

परीक्षा से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर आना अनिवार्य
जिले के सातों खंडों में जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस दौरान 12 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होनी है। प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होनी है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले यानि 10 बजे विद्यार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना जरूरी है। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी अपना आधार कार्ड व प्रवेश पत्र साथ लेकर पहुंचेंगे। जिसकी जांच 10 बजे से लेकर 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से अगस्त 2023 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें कुल 3189 विद्यार्थियों ने कक्षा छठी के लिए आवेदन किए हैं। जो अब प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। विद्यालय की ओर से 80 सीटों के लिए ये प्रवेश परीक्षा ली जा रही है।
-ललित कालड़ा, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed