{"_id":"6542910cdeb58f9df9012121","slug":"318-lakh-rupees-were-defrauded-on-the-pretext-of-closing-credit-card-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-9251-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: क्रेडिट कार्ड बंद करने के बहाने लगाई 3.18 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: क्रेडिट कार्ड बंद करने के बहाने लगाई 3.18 लाख की चपत
Wed, 01 Nov 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव अलीपुर टीटूखेड़ा निवासी गुरलाल नामक व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड बंद करने के बहाने साइबर ठगों ने 3.18 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जब तक गुरलाल को बैंक से पैसे निकलने का मैसेज मिला तो उसने बैंक में जाकर खाता बंद करवाया। पुलिस को दिए बयान में गुरलाल सिंह ने बताया कि उसका गांव मल्लेकां में स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता है।
उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। कुछ दिन पूर्व उसके पास क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। ट्रूकाॅलर में उसका नाम एचडीएफसी बैंक से दिखा रहा था, जिस पर उसने विश्वास कर लिया। उसने व्हाट्सएप पर उसे एक एप्लिकेशन भेजी, जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से राशि कटनी शुरू हो गई। हालांकि उस वक्त उसके पास राशि संबंधी कोई मैसेज नहीं आया, लेकिन बाद में एक साथ मैसेज आए, जिस पर उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जब उसने खाता चेक किया तो उसके खाते से 3.18 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। पहले तो वह अपने स्तर पर तलाश करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।