{"_id":"5cb37598bdec2213f9330a79","slug":"31555264920-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134-ए : परीक्षा में 3740 में से 445 बच्चे रहे अनुपस्थित, 18 को आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134-ए : परीक्षा में 3740 में से 445 बच्चे रहे अनुपस्थित, 18 को आएगा परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नियम 134-ए दाखिले के तहत रविवार को बच्चों की परीक्षा करवाई गई। जिले में कुल 3740 बच्चों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। जबकि केवल 3295 विद्यार्थी ही उपस्थित हो पाए। पूरे जिले में 445 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए छात्रों को शनिवार तथा रविवार को परीक्षा शुरू होने से पहले रोल नंबर बांटे गए थे।
परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू की गई थी। परीक्षा के दौरान डीईईओ धनपत राम तथा राजेश चौहान ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया तथा सभी केंद्रों की जांच की। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे तक था। सिरसा शहर में परीक्षा के लिए कक्षा के हिसाब से चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पूरे जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छात्र ज्योति तथा कविता ने बताया कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार उनका प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का सपना पूर्ण हो जाएगा। जब अभिभावकों परीक्षा केंद्र से बाहर आकर बच्चों ने बताया कि परीक्षा में पास आने के पूरी उम्मीद है। जिस पर अभिभावकों को भी लगा कि उनके बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ सकेंगे। बीईओ कर्मचारी संतोष ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई तथा स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भी पूरा सहयोग किया। जो बच्चे शनिवार को रोल नंबर लेने नहीं आए। उनको परीक्षा केंद्रों में ही रोल नंबर दे दिए गए। बच्चों की परीक्षा से पहले आई डी की जांच की गई।
ओढ़ा में 284 ने दी परीक्षा
ओढां। नियम 134-ए के तहत माता हरकी देवी स्कूल को ओढां खंड का परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न करवाने के लिए विद्यालय व शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में बैठा दिया गया। जिनकी 10 बजे परीक्षा शुरू करवा दी गई। इस परीक्षा में 377 में से 284 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस अवसर पर भूपेंद्र जैन, डॉ. संदीप शर्मा, नोडल अधिकारी सुभाष पारीक, प्राध्यापक जितेंद्र गर्ग, राजविंद्र सिंह, संदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
परीक्षा आवेदन में पाई गई त्रुटियां
रानियां। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। 134-ए के तहत बीपीएल व गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में मेरिट आधार पर प्राईवेट स्कूलों में दाखिला दिया जाता है। 134-ए के तहत दूसरी कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा को छोड़कर 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा ली गई। सात विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटियां रह गई थीं उसे पूरा कर परीक्षा दिलवाई गई है।
ब्लॉक कुल छात्र उपस्थित छात्र
डबावाली 191 155
ऐलनाबाद 674 634
नाथूसरी चौपटा 139 128
ओढ़ां 377 284
बड़ागुढ़ा 116 102
रानियां 342 322
सिरसा 1902, 1670
कुल छात्र - 3740
उपस्थित छात्र - 3295
अनुपस्थित छात्र - 445
कोट्स
आवेदन वेरिफाई करवाने के लिए जिन अभिभावकों के आवेदन रह गए है, उन्हें अपने अपने खंड कार्यालय में आना पड़ेगा। जो दाखिले के लिए जरूरी है। परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जो बच्चों को मैसेज तथा बीईओ कार्यालय में सूची जारी करके बताया जाएगा।
- सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी, नियम 134-ए।