फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दुष्यंत दिग्विजय के राजनीति भविष्य पर ओपी चौटाला बोले उन्हें अपने खुद के भविष्य का पता नहीं, दूसरे का क्या बताएं

दुष्यंत दिग्विजय के राजनीति भविष्य पर ओपी चौटाला बोले उन्हें अपने खुद के भविष्य का पता नहीं, दूसरे का क्या बताएं

Sat, 16 Feb 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत दिग्विजय के राजनीति भविष्य पर ओपी चौटाला बोले उन्हें अपने खुद के भविष्य का पता नहीं, दूसरे का क्या बताएं
पुलवामा में आतंकी हमला केंद्र सरकार की विफलता : ओपी चौटाला
विज्ञापन

सिरसा। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि भाजपा से गठबंधन के संबंध में कभी कोई बयान नहीं दिया, लेकिन राजनीति में गठबंधन की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी के समय हमारा गठबंधन भाजपा के साथ रहा है। वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से हाल चाल जानने पूछने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो कायरतापूर्ण हरकत की है उसके लिए अब केंद्र सरकार को एक्शन लेना चाहिए। केंद्र सरकार की इसमें विफलता है। 56 इंच के सीने अब दिखाई नहीं देता। जबकि अब इसकी जरूरत है।

ओपी चौटाला से पूछा कि पेरोल पर बाहर आने के बाद क्या उनके पोते दुष्यंत और दिग्विजय उनसे मिलने आए तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका पोता कर्ण आज भी उनके साथ ही खड़ा है। चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय द्वारा अलग से पार्टी बनाने के सवाल पर स्पष्ट जवाब देने की बजाय कहा कि अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के लिए इनेलो में कोई जगह नहीं है। दुष्यंत दिग्विजय के राजनीतिक भविष्य के संबंध में वे बोले कि उन्हें तो अपने खुद का भविष्य का नहीं पता। दूसरों का क्या बताएंगे। ओपी चौटाला ने कहा कि संगठन पहले की अपेक्षा अब ओर मजबूत है। उन्होंने अकाली दल से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अकाली दल से आज भी उनके पारिवारिक संबंध है। भाजपा सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि प्रत्येक के खाते में 15-15 लाख रुपये एवं विदेशों से काला धन देश में लाने के जुमले के बहकावे में जनता आ गई और भाजपा को वोट दे दिया। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने घोषणापत्र को तो छेड़ा ही नहीं। जींद उपचुनाव पर इनेलो की हार पर चौटाला ने कहा कि जींद में सरकार व दूसरे दलों ने पैसा पानी की तरह बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed