फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिविल लाइन थाने का हिसार रेंज आईजी ने किया उद्घाटन, शहर की आधी आबादी को अब नहीं जाना पड़ेगा सिटी थाने

सिविल लाइन थाने का हिसार रेंज आईजी ने किया उद्घाटन, शहर की आधी आबादी को अब नहीं जाना पड़ेगा सिटी थाने

Sat, 26 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने का हिसार रेंज आईजी ने किया उद्घाटन, शहर की आधी आबादी को अब नहीं जाना पड़ेगा सिटी थाने
पुलिस व जनता एक दूसरे के पूरक हैं : अमिताभ ढिल्लों
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बढ़ते विस्तार के चलते पुरानी कचहरी रोड पर बनाए गए सिविल लाइन थाने का शुक्रवार को हिसार आईजी अमिताभ ढिल्लों ने उद्घाटन किया। सिविल लाइन थाना बनने के बाद बस अड्डा, हुडा व खैरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के लोगों को शिकायत लेकर शहर थाने में नहीं जाना पड़ेगा। उक्त तीन पुलिस चौकी क्षेत्र में आधे शहर की आबादी रहती है। रेलवे लाइन के एक तरफ का क्षेत्र शहर थाने और दूसरी तरफ का इलाका सिविल लाइन थाने में आएगा।

उद्घाटन अवसर पर हिसार रेंज आईजी अमिताभ ढिल्लों ने कहा कि पुलिस व जनता एक दूसरे के पूरक है और दोनों के बेहतर तालमेल से अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी जनसेवा का बेहतरीन माध्यम है। पुलिस को आम आदमी से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लेकर गैर कानूनी धंधा करने वालों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए। शहर में सिविल लाइन थाना बनने से शहर थाना के पुलिस कर्मियों का कार्य का बोझ जहां कम होगा, वहीं शहर की जनता को एक और थाना बनने से फरियादियों की और अधिक सुनवाई होगी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ढिल्लों का सिरसा पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि शहर में एक अतिरिक्त सिविल थाना बनने से पुलिस की कार्यशैली और बेहतर साबित होगी तथा पुलिस व शहर की जनता के बीच अच्छा तालमेल स्थापित होगा। इस मौके पर एसडीएम राहुल हुड्डा, डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंवर, शहर थाना प्रभारी विनोद काजल, एसएचओ सिविल लाइन सुखजीत सिंह, आनंद बियानी, वीरभान मेहता, सुरेश पाहुजा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed