{"_id":"5bce2bf6bdec22696e0e4813","slug":"31540238326-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल सुबह तीन बजे चंडीगढ़ भेजने का दिया आश्वासन, सुबह आठ बजे महिला हॉकी टीम का पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल सुबह तीन बजे चंडीगढ़ भेजने का दिया आश्वासन, सुबह आठ बजे महिला हॉकी टीम का पहला मैच
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ खेलने जाने के लिए 11 घंटे सीडीएलयू में इंतजार करती रही महिला खिलाड़ी
सिरसा। सीडीएलयू में महिला हॉकी टीम को फंड की वजह से चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित नार्थ जोन ख्ेालों में भाग लेने से भेजने से इंकार कर दिया। खिलाड़ी सुबह सात बजे सीडीएलयू में आ गई और शाम 6 बजे तक बैठीं रहीं। इसके बाद सीडीएलयू ने उन्हें न भेजने का टका सा जवाब दे दिया। कुछ महिला खिलाड़ी निराश होकर वापस चली गई। जबकि कुछ को कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच अपने व्यक्तिगत प्रयासों से भेजने के प्रयास करते रहे। महिला खिलाड़ियों के परिजन भी रात को आ गए। हालांकि सीडीएलयू प्रशासन का कहना है कि सुबह तीन बजे खिलाड़ियों को भेजा जाएगा। वहीं खिलाड़ी बोलीं ये मुनासिब नहीं होगा क्योंकि महिला टीम का पहला मैच सुबह आठ बजे है। ऐसे में वे कब टूर्नामेंट में रिपोर्टिंग करेंगी और कब मैदान में उतरेगी। वहीं आठ बजे खिलाड़ियों की गर्ल्स हॉस्टल में खाने और ठहरने की व्यवस्था की है। रजिस्ट्रार ने कहा कि टीम को सुबह तीन बजे चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर से पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में नार्थ जोन प्रतियोगिताएं शुरू होनी है। इसके लिए 22 अक्तूबर तक खिलाड़ियों ने रिपोर्टिंग करनी थी। सीडीएलयू ने अपने अधीन आने वाले कॉलेजों की महिला हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार को श्री जीवननगर हॉकी खेल स्टेडियम में किया। इसमें 18 लड़कियों का चयन किया गया। सोमवार को सभी महिला खिलाड़ियों ने सीडीएलयू के नेतृत्व में चंडीगढ़ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेना था। महिला हॉकी खिलाड़ी सीडीएलयू से अनुमति पत्र लेने, खेल किट, टीए, डीए, योग्यता परफोरमा लेने के लिए सुबह सात बजे से ही सीडीएलयू में आ गई। जब वे स्पोर्ट्स कौंसिल पहुंची तो उन्हें फंड का अभाव कहकर भेजने से मना कर दिया गया। इसके बाद रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच से मिलने के लिए खिलाड़ी उनके कार्यालय में चली गई। कार्यकारी रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि महिला खिलाड़ियों को भेजा जाएगा। लेकिन महिला खिलाड़ी शाम 6 बजे तक अनुमति पत्र मिलने का इंतजार करती रही, लेकिन शाम 6 बजे के बाद के बाद सीडीएलयू ने उन्हें कहा कि वे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नहीं भेज सकते। यह निर्णय सुन महिला खिलाड़ियों की आंखें नम हो गई। लड़कियां मल्टी पर्परज हाल के पास इंतजार करती रही। रात सात बजे वे वीसी से मिलने के लिए कैंप ऑफिस चली गई। तभी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच को सूचना मिली तो वे लड़कियों से मिलें। तब दोबारा से शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ियों को बुलाने के प्रयास करने में जुट गए।
ये खिलाड़ी आई सीडीएलयू
निर्मला, ऊषा, अनुरीत, आंचल गगनदीप, गुरजोत, सतबीर, सोनिया, सिमरनजीत, जश्रदीप, अमनदीप, हेमलता, सोनम, मुस्कान, सुखप्रीत खिलाड़ी सीडीएलयू पहुंची। शाम को जब सीडीएलयू ने भेजने से मना कर दिया तो शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ी वापस चलीं गईं। खिलाड़ियों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने टूर्नामेंट में न भेजकर हत्सोसाहित कर दिया। सुबह जब वे स्पोर्ट्स कौंसिल से मिलने पहुंची तो कुछ पदाधिकारी कहने लगे कि तुम्हारा मैच कानुपर की टीम से है, कैसे जीत सकोगी। ऐसे प्रश्नों से खिलाड़ियों को हतोत्साहित किया गया। शाम को महिला खिलाड़ियों को लेने के लिए उनके परिजन भी आ गए। वे उन्हें वापस जाने के लिए कहते रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि वे एक बार वीसी कैंप जाएगी। रात सात बजे सीडीएलय के कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच खिलाड़ियों से मिलें। उन्होंने कहा कि शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ियों को दोबारा से बुलाया जा रहा है, ताकि टीम को पूरा किया जा सकें। सुबह तीन बजे भेज खिलाड़ियों को भेजने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कौंसिल के नए अध्यक्ष बने गुरचरण सिंह, सचिव सविता ढांडा
वहीं सोमवार को सीडीएलयू ने स्पोर्ट्स काउंसिल का अध्यक्ष एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल गुरचरण सिंह और सचिव सविता ढांडा को बना दिया। जबकि सचिव रविंद्रवाल अहलावत ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। कुछ दिनों पहले स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष मोनिका वर्मा ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
कोट्स
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ी वापस चली गई। उन्हें वापस बुलाया जा रहा है। टीम तैयार की जा रही है, सुबह तीन बजे टीम को भेजा जाएगा।
राजकुमार सिवाच, कार्यकारी रजिस्ट्रार, सीडीएलयू सिरसा।