फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मोबाइल एसोसिएशन केस वापसी को लेकर ईओ से मिली

मोबाइल एसोसिएशन केस वापसी को लेकर ईओ से मिली

Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल एसोसिएशन  केस वापसी को लेकर ईओ से मिली
केस वापस लेने के लिए ईओ से मिली मोबाइल एसोसिएशन
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ शिव चौंक पर हुए दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने दो मोबाइल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस रद् करवाने की मांग को लेकर सोमवार को मोबाइल संचालक एसोसिएशन ने डीसी प्रभजोत सिंह से मुलाकात की। मोबाइल एसोसिएशन ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला रद्द करने की मांग की और आगे से गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। डीसी ने उन्हें कहा कि वह नगरपरिषद के ईओ के कमेंट्स लेंगे। इसके बाद मोबाइल एसोसिएशन संचालक नगरपरिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण के पास आए।

उन्होंने कहा कि वे एसोसिएशन की ओर से लिखित में देने के लिए तैयार है कि भविष्य में कोई भी मोबाइल संचालक अतिक्रमण नहीं करेगा। साथ ही एसोसिएशन दूसरे दुकानदारों से भी अतिक्रमण न करने की अपील करेगी। उन्होंने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई के साथ हुए दुर्व्यवहार पर खेद भी जताया। ईओ ने कहा कि वइ इस संबंध में कानूनी एडवाइज लेंगे। क्योंकि यह मैटर अब पुलिस के पास है। ऐसे में मोबाइल एसोसिएशन संचालकों को सिटी एसएचओ से मिलना चाहिए। बतां दे कि कुछ दिनों पहले नगरपरिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता शिव चौंक पर अतिक्रमण हटाया रहा था। इसी दौरान मोबाइल संचालकों के साथ दस्ते की बहस हो गई। दुकानदारों ने करीब आधे घंटे तक दस्ते का घेराव किया। तब चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने दो मोबाइल संचालकों के खिलाफ सिटी पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी। पुलिस ने सीएसई की शिकायत पर दो मोबाइल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed