{"_id":"5b2d4f4d4f1c1bab6e8b957b","slug":"31529696077-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय टीम ने छापेमारी में 11 घरेलु सिलेंडर किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय टीम ने छापेमारी में 11 घरेलु सिलेंडर किए बरामद
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली। जिला प्रशासन केे आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर छापामारी कर 11 घरेलू सिलिंडर बरामद किए गए। विभाग की कार्रवाई से कई होटल व ढाबा संचालक शटर नीचे गिरा कर भाग गए। खाद्य आपूर्ति विभाग के उप-निरीक्षक रामफल ने बताया कि घरेलू सिलिंडरों की हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशाुनसार कालांवाली के नायब तहसीलदार राम निवास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर एक टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा निरीक्षक ऋषिकांत भाटिया की अगुवाई में सबसे पहले रेलवे फाटक के पास दो हलवाई की दुकानों पर जांच की गई। वहां पर घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लवली स्वीट्स से 7 घरेलू गैस सिलिंडर, प्रेम स्वीट्स से एक, शराब के अहाते से एक व एक अन्य होटल से 2 घरेलू सिलिंडर बरामद किए। उन्होंने बताया कि उक्त सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है विभागीय आदेशों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-03