फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सरकार के खिलाफ गरजे सरपंच, नारेबाजी कर बैठे धरने पर

सरकार के खिलाफ गरजे सरपंच, नारेबाजी कर बैठे धरने पर

Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजे सरपंच, नारेबाजी कर बैठे धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
अपनी मांगों को लेकर बीते दिन पंचकू ला में मुख्यमंत्री से वार्ता विफल होने के बाद आक्रोषित सरपंचों ने शुक्रवार को बड़ागुढ़ा व ओढां में बीडीपीओ कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। ओढां में सरपंचों की बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाने की मंशा थी लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। इसके बाद सरपंच धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सरपंचों द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता विफल होने के बाद तालाबंदी की चेतावनी के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। इसके चलते बीडीपीओ कार्यालय पर पुलिस तैनात की गई थी। इस धरना प्रदर्शन में ब्लॉक से करीब 25 लोग थे जिनमें कुछ सरपंच व कुछ अन्य लोग शामिल थे। लेकिन ग्राम सचिवों ने पूरी तरह से दूरी बनाए रखी लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से वे साथ थे। सरपंचों ने मुख्य द्वार को ताला लगाने के लिए जैसे गेट बंद करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर प्रदर्शन करना है तो वे अपने दायरे में रहकर करें। इसके बाद सभी लोग गेट से अंदर धरने पर बैठ गए। सरपंचों ने सरपंच एकता जिंदाबाद व सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में कुछ सरपंच तो पार्टीबाजी को लेकर प्रदर्शन में सामने नहीं आए तो कुछ आने के बाद भी राजनीतिक कारणोें के चलते इधर-उधर छिपते नजर आए। ओढां खंड की 37 पंचायतों में से 25 लोग तो वहीं बडागुढा खंड की 44 पंचायतों में से 30 पंचायतों के सरपंच एकत्र हुए। इस प्रदर्शन के दौरान दोनों खंड कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। इस प्रदर्शन में खूफिया तंत्र विभाग ये जानकारी जुटाता नजर आया। गौरतलब हो कि बीते वीरवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री ने हरियाणा ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार सहित नौ ग्राम सचिवों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बडागुढ़ा खंड कार्यालय में भी सरपंचों ने एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया। ओढां एसोसिएशन के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि सरकार एक तरफ तो नए प्रस्ताव पारित कर रही है और दूसरी तरफ सुविधाएं मुहैया नहीं करवा रही। उन्होंने बताया कि ई-प्रणाली लागू करने से उन्हें कोई समस्या नहीं है और न ही वे सरकार का कोई क ार्य रोकने की मंशा बना रहे लेकिन सरकार इसके लिए संसाधन तो मुहैया करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed