फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अब ड्यूटी से नदारद रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की खैर नहीं

अब ड्यूटी से नदारद रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की खैर नहीं

Mon, 12 Feb 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अब ड्यूटी से नदारद रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला नागरिक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहना अब कर्मचारियों को महंगा पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने इस बारे में सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर दिन में दो बार अस्पताल का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। वहीं, इन आदेशों के तहत ही सिरसा के जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन की ओर से किए गए निरीक्षण में 20 से भी अधिक कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर उनसे जवाब मांगा गया है।
गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी अपनी ड्यूटी से बिना बताए या बिना किसी नोटिस के नदारद रहते हैं। कर्मचारियों को तो शायद उनकी अनुपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उपचार के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतें पेश आती हैं। कई बार इस संबंधी शिकायतें विभाग के पास पहुंची, जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग के सचिव पी अमनीत कुमार ने दो फरवरी को प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को आदेश जारी कर जिला स्तर पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम के तहत दिन में दो बार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का निरीक्षण करने के आदेश दिए आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला स्तर पर बनाई जाए डिप्टी सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम
स्वास्थ्य विभाग के सचिव पी अमनीत कुमार की ओर से सीएमओ को जारी पत्र में कहा गया है कि वे जिला स्तर पर डिप्टी सिविल सर्जन के नेतृत्व में दो टीमें बनाएं और रोजाना स्वास्थ्य विभाग में चेकिंग अभियान चलाएं। आदेशों में ये भी कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी बिना बताए ड्यूटी से नदारद मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से विभागीय कार्रवाई की जाए। आदेशों में सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ गांवों में बने पीएचसी और सीएचसी सेंटरों पर भी निरीक्षण को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के अनेक कर्मचारियों से मांगा जवाब
विभागीय सचिव के आदेशों पर अमल करते हुए जिला नागरिक अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने कई विभागों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले थे, जिसके बाद डिप्टी सिविल सर्जन ने उक्त कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देेने की सूरत में उक्त कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed