{"_id":"5a05fc154f1c1b6a678bad03","slug":"31510341653-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपी की निशानदेही पर एक लाख 31 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपी की निशानदेही पर एक लाख 31 हजार
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
सदर पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार गांव शेरगढ़ निवासी खुशदीप उर्फ दीप को वीरवार को गांव सकताखेड़ा के समीप प्रतिबंधित नशीली 2250 गोलियों के साथ काबू किया था। उसके खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सिविल जज विशेष गर्ग की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर छापामारी कर कपास में छुपाकर रखी गई नशीली गोलियां बरामद की। बरामद की गई गोलियों की संख्या लगभग एक लाख 31 हजार 800 है।
चौटाला चौकी प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने अपने घर में बने एक कमरे में नरमा के बीच उक्त गोलियों को एक डिब्बे में छुपाकर रखा हुआ था जिसे तलाशी के दौरान बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के साथ-साथ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को दोबारा अदालत में पेश कर फिर रिमांड मांगा जाएगा ताकि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी युवक से सप्लाई के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।
गौरतलब है कि वीरवार को पंजाब की लंबी पुलिस ने दो युवकों को बनवाला क्षेत्र से 3760 नशीली गोलियों के साथ काबू किया था जिन्होंने पंजाब क्षेत्र के गांव किलियांवाली निवासी एक युवक का नाम बताया जिसने यह नशीली गोलियां उन्हें दी थीं। वहीं किलियांवाली निवासी रमेश कुमार नामक युवक ने उसे गोलियां सप्लाई करने वाले का नाम शेरगढ़ निवासी खुशदीप उर्फ दीप का नाम उगला है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर एक लाख 31 हजार 800 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद
गांव शेरगढ् निवासी खुशदीप को वीरवार को 2500 नशीली दवाइयों के साथ किया था काबू
----------------------
फोटो:22नरमा-कपास में से गोलियों का डिब्बा बरामद करते पुलिस कर्मी।-------