{"_id":"68277c5040931f1d710d643a","slug":"31-students-selected-in-super-100-will-have-to-report-at-dhand-campus-on-may-25-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137951-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सुपर-100 में 31 विद्यार्थियों का हुआ चयन 25 मई को ढांड कैंपस में करना होगा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सुपर-100 में 31 विद्यार्थियों का हुआ चयन 25 मई को ढांड कैंपस में करना होगा रिपोर्ट
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की फाइल फोटो।
सिरसा। सुपर 100 कार्यक्रम सत्र 2025-27 के लिए वीरवार को लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। जिले में सुपर 100 लेवल-2 की 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इन विद्यार्थियों को अब विशेष रूप से शिक्षा दीक्षा दी जाएगी। 25 मई तक विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज पूर्ण कर कुरुक्षेत्र के ढांड कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित गांव बारना में बने कैंपस रिपोर्ट करनी होगी।
कैंपस में इन विद्यार्थियों को भविष्य की मांग के अनुरूप तराशने का कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि सुपर 100 प्रोग्राम प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए मेधावी छात्रों को तैयार करने और उनका पोषण करने के लिए शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से विकल्प संस्थान के सहयोग से शुरू किया गया प्रतिष्ठित कार्यक्रम है।
सुपर-100 के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ मुकेश कुमार ने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी l इस प्रोग्राम के तहत राजकीय विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को नीट और आईआईटी जेईई के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। बच्चों को रहने एवं खाने की निशुल्क सुविधा भी सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाती है l
विज्ञापन
खंड अनुसार चयनित विद्यार्थी
खंड का नाम : चयनित विद्यार्थी
बड़ागुढ़ा - 3
डबवाली - 8
ऐलनाबाद- 3
नाथूसरी चोपटा - 9
रानियां - 1
सिरसा - 7
चयनित विद्यार्थियों को साथ लाने जाने हैं ये दस्तावेज
- आधार कार्ड (ओरिजिनल एवं दो फोटोकॉपी)
- माता-पिता दोनों का आधार कार्ड (दो फोटोकॉपी)
- विद्यार्थी की तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- माता-पिता यानी अभिभावक की दो पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ
- कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा की प्रोविजनल मार्कशीट
- सुपर 100 लेवल-2 क्वालिफाइड सर्टिफिकेट (कलर प्रिंटआउट)
- सुपर 100 लेवल-2 परीक्षा आईडी कार्ड
- ओरिजिनल स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- केटेगरी सर्टिफिकेट (दो फोटोकॉपी)
- परिवार पहचान पत्र (ओरिजिनल और दो फोटोकॉपी)
बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
सुपर-100 कार्यक्रम के तहत सिरसा जिले से 31 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों को उनकी स्ट्रीम के अनुसार सुपर-100 कैंपस कुरुक्षेत्र में नीट और आईआईटी जेईई के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी बुनियाद प्रोग्राम
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सुपर 100, हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई एक उत्कृष्ट पहल है। इस योजना के तहत विभाग की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। सिरसा जिले से चयनित 31 विद्यार्थियों को बधाई एवं सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
- वेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी