{"_id":"681ba23135788f4dcc0de111","slug":"3067-grams-of-heroin-recovered-from-bike-rider-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-137473-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक सवार युवक से 30.67 ग्राम हेरोइन बरामद, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक सवार युवक से 30.67 ग्राम हेरोइन बरामद, गिरफ्तार
Wed, 07 May 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 07 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कोटली मोड़ क्षेत्र से एक युवक को 30 ग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई हेरोइन की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान चंद्रपाल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव फूलकां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस टीम भावदीन टोल प्लाजा होते हुए गांव कोटली की ओर गश्त कर रही थी।
जब पुलिस कोटली मोड़ के पास पहुंची, तो वहां एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध स्थिति में बैठा था। पुलिस को देखते ही उसने बाइक स्टार्ट कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक और नशे की खेप जब्त कर ली है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन पंजाब से लेकर आया था और सिरसा में इसकी सप्लाई करने वाला था। डिंग थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।